RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा नारियल कल सुप का हुआ वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 नवंबर। बुधवार को लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खैरा बजार, पेरहाप और गुलजारपुर में छठ व्रतधारियों के बीच में नारियल , कलसुप एवं फल का वितरण किया गया । संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने कहा की हमारा उद्देश्य है की धार्मिक दृष्टिकोण से छठ पर्व सबसे पवित्र एवं शुद्धता वाली व्रत है इसमें सेवा और सहयोग की सबसे बड़ी महिमा है। नवीन कुमार ने कहा की समाज में बहुत ऐसे व्यक्ति है जो किसी तरह से आर्थिक अभाव के कारण भगवान की उपासना एवं व्रत करने से वंचित रह जाते है। इसी संदर्भ में फल वितरण कार्यक्रम किया जाता है। सामाजिक सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम सद्भाव एवं समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करती है। उक्त कार्यक्रम में सचिव सुजीत कुमार,संयोजक अवध नंदन मौआर, चितरंजन कुमार,अंकुश कुमार, सुरेंद्र सिंह, पंकज सिंह,अक्षय राय,प्रशांत कुमार,आदित्य नारायण मिश्र,अंकुश कुमार,उज्ज्वल राय,उत्तम कुमार,सुशील कुमार सम्मलित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने मालदीव के सिविल सेवकों के 24वें बैच को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया।

rktvnews

सदर अस्पताल चतरा पहुंच उप विकास आयुक्त ने किया ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ का विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ।

rktvnews

सज्जन कुल में सज्जन और दुर्जन कुल में दुर्जन ही हो जरुरी नहीं –आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

गुरुआ के पूर्व विधायक राजीव नंदन के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी हेतु इंसाफ मंच भोजपुर जिला कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment