
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 नवंबर। बुधवार को आरा रोटी बैंक के तत्वावधान में स्थानीय सदर अस्पताल के सामने संतोष सिंह, एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा,शैलजा सिंह,मेजर राणा प्रताप सिंह,अखौरी दीपक,सोनाली देवी द्वारा ने 411 कलसूप सेट वितरित किया।
संतोष सिंह भारद्वाज ने कहा निस्वार्थ भाव से निष्ठा आस्था के महापर्व छठ के लिए पूजन सामग्री का श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने कहा आस्था के महापर्व पर यह प्रसाद वितरण सराहनीय है जो आरा रोटी बैंक द्वारा कई वर्षों से चल रहा है।शैलजा सिंह ने बताया आस्था के महापर्व को मनाने दूर दराज से अपनी माटी अपने गांव आकर लोग इस पर्व को मनाते है।मेजर राणा प्रताप सिंह ने कहा सामूहिक जनभागीदारी के द्वारा ऐसे पुण्य कार्य सामाजिक हित में होते रहने चाहिए।
अखौरी दीपक सहित अध्यक्ष सोनाली देवी ने बताया की आरा रोटी बैंक संस्था सामाजिक समरसता से वंचित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने को सदैव प्रयासरत है।
आयोजन को सफल बनाने में सोनाली देवी, श्रुति अग्रवाल,सुजाता,हर्षिता विक्रम,निशा, श्रेया,रितेश साह,मुक्तिकांत,राजीव रंजन,राकेश केशरी,अभिषेक,राहुल,रौशन, टोनू,विशाल,मनीष,राजा,अंकित,देव, करण,मोनू,सार्थक,उज्ज्वल आदि सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही
