RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप पर तापा एकादश का कब्जा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 नवंबर। आज आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा के खेल मैदान में महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के नेतृत्व में राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2024 /25 का फाइनल मैच शाहाबाद हीरोज बनाम तापा एकादश के बीच खेला गया मैच के 30 वे मिनट में तापा एकादश टीम के खिलाड़ी रामेश्वरम ने प्रथम गोल किया और मैच के 46 मिनट में दूसरा गोल मृत्युंजय कुमार ने किया और बराबरी करते हुए मैच के 57 मिनट में शाहाबाद हीरोज टीम के खिलाड़ी सनी कुमार ने प्रथम गोल किया इस तरह मैच तापा एकादश 2 /1 से मैच में विजय रहा। इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार , प्रशांत सिंह, राहुल सिंह और रंजन कुमार सिंह थे। इस मैच की अध्यक्षता राममूर्ति प्रसाद अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ भोजपुर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर एस एम ईशा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अहसन, रघुपति यादव और हरीफन यादव थे।संचालन संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में संयोजक वीर बहादुर यादव संरक्षक अशोक मानव कार्यालय सचिव रंजन कुमार सिंह पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल एवं शशि सिंह,सह सचिव सुधीर कुमार सिंह हीरोज टीम मैनेजर शमशाद खान, गजाधर सिंह, भूषण सिंह, इंद्रदीप नारायण सिन्हा, श्यामल सिंह, डॉ बबन सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मेश उपाध्याय, कपिल सिंह उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला फाईलेरिया उन्मुखीकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार:नेपाल में चल रहे 10वें अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में अल्पसंख्यक छात्रावास पटना के छात्र मो जाबिर अंसारी ने भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक।

rktvnews

भोजपुर:भगवान गणीनाथ पूजा समारोह मे शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

अपने संघर्ष और सपने को साकार होता देख बेहद खुश होंगे बड़े महराज : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

देवघर: शीत लहर एवं वायु प्रदूषण जागरूकता कार्यशाला तथा रैली का सफल आयोजन।

rktvnews

झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी बूथों की होगी सीसीटीवी से निगरानी : के रवि कुमार

rktvnews

Leave a Comment