RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार आपूर्ति पदाधिकारी व नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

चतरा/झारखंड 16 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी एवं जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बलहोत्रा ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में टंडवा प्रखंड के धनगडा की रहने वाली लाभुक ने आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर बताया कि मैं कन्यादान योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन किया हूं लेकिन मुझे कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आपूर्ति पदाधिकारी ने शिकतकर्ता के आवेदन का अवलोकन कर जनता दरबार में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े जिला सामाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी को जल्द से जल्द नियमानुसार शिकायतकर्ता को लाभान्वित करने की बात कही।
वहीं दूसरे मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं दिव्यांग हूं और मेरे द्वारा दिव्यांग ई ट्राइसाइकिल का लाभ लेने हेतु आवेदन भी किया गया है लेकिन मैं इस लाभ से वंचित हूं मुझे एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में काफी समस्या होती है मुझे सरकारी नियमों के अनुसार दिव्यांग ई ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया जाय। इसपर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने आपूर्ति पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि विभागीय नियम के आलोक में जल्द से जल्द शिकायतकर्ता को दिव्यांग उपकरण संबंधित प्रखंड के माध्यम से उपलब्ध कराने के दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार भूमि विवाद, मानदेय से संबंधित समेत अन्य मामलें शामिल थे।
उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोस्टर अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के शिकायतों का निष्पादन प्रखंड मुख्यालय स्तर पर ही किया जा सके।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

चतरा:आरटीई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन  हेतु प्राचार्यों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोपाल:होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

बिहार पैवेलियन को भारत टेक्स 2026 में लगातार मिल रही सराहना, तीसरे दिन भी उमड़ी आगंतुकों की भीड़।

rktvnews

राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment