RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर :सूर्य किरण और सारंग ने हैरतअंगेज करतबों से जयपुरवासियों को किया रोमांचित।

जल महल पर भारतीय वायु सेना का भव्य एरोबैटिक डिस्प्ले आयोजित।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की कार्यक्रम में शिरकत।

22 फरवरी को होगा मुख्य एरोबैटिक शो, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)21 फरवरी। जयपुर में शुक्रवार को जल महल पर भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ब्रांड एंबेसडर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपने हैरतअंगेज करतबों से हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
जल महल की पाल से खुले आसमान में सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपने पांच रंग-बिरंगे हेलिकॉप्टरों के साथ सटीकता और सामूहिक समन्वय का अद्भुत प्रदर्शन किया। आसमान में सधे हुए अंदाज़ में उड़ते हेलिकॉप्टरों ने जटिल संरचनाएँ बनाईं और हैरतअंगेज एरियल मूवमेंट्स प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हेलिकॉप्टरों की सटीक दूरी, संतुलन और तालमेल भारतीय वायु सेना के अनुशासन एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का जीवंत उदाहरण रहा, जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।
इसके पश्चात जब लाल-सफेद रंग के आकर्षक Hawk Mk-132 जेट विमानों ने उड़ान भरी तो वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान, फॉर्मेशन फ्लाइंग तथा लोकप्रिय ‘डीएनए’ संरचना जैसे जटिल और रोमांचक करतबों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकाश में लहराते तिरंगे रंगों ने दर्शकों के मन में गर्व और देशभक्ति का भाव भर दिया।
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के तीन प्रतिभाशाली पायलट विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर के ही निवासी हैं। अपने गृह नगर में साहस, हुनर और कौशल का प्रदर्शन करना उनके लिए विशेष गौरव का क्षण रहा। दर्शकों ने जांबाज पायलटों के सम्मान में खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया।
यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं और एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बना। कार्यक्रम ने उनमें देशभक्ति, साहस और सैन्य सेवा के प्रति उत्साह का संचार किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। रविवार, 22 फरवरी को जल महल पर एरोबैटिक डिस्प्ले का मुख्य एवं विस्तृत आयोजन किया जाएगा, जिसमें और भी भव्य हवाई करतब देखने को मिलेंगे।

Related posts

भोजपुर:मृदंगवादक बाबू ललन जी की जयंती पर माल्यार्पण सह विचार गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

जयपुर;मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लंबी लाइन में नहीं करना होगा इंतजार, -वोटक्यू ट्रैकर एप से जान सकेंगे मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या की स्थिति।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

नई दिल्ली:इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

देवघर:विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्रथम स्मृति दिवस पर याद किए गए राम अवधेश ठाकुर।

rktvnews

Leave a Comment