RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में ई0वी0एम0-वी0वी0पैट कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ई0वी0एम0-वी0वी0पैट कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 31 मई 2024 को सभी मतदान दल को ई0वी0एम0, रिजर्व ई0वी0एम0 को सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्तगत करा दिया जाना है। किसी सभी परिस्थिति में ई0वी0एम0 डिस्पैच सेंटर पर नहीं रखा जाना है।
01 जून 2024 को मतदान के उपरांत यथाशीघ्र polled ई0वी0एम0 को बाजार समिति के वज्रगृह में जमा कराने का निर्देश दिया गया ताकि वज्रगृह को जल्द से जल्द सील किया जा सके। साथ ही डिस्पैच सेंटर पर एस0ओ0पी0 (SOP) का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुपयोगी ई0वी0एम0 को 01 जून 2024 को पुराने वेयर हाउस में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, वरीय पदाधिकारी ई0वी0एम0/वी0वी0पैट, नोडल पदाधिकारी ई0वी0एम0/वी0वी0पैट, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से आरा जंक्शन से वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह अनुदान एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान के कुल 18 लाभुकों को 1 लाख रुपये का सावधि प्रदत्त।

rktvnews

सिविल सेवा परीक्षा 22 में 2 उम्मीदवारों के झूठे दावे पर आयोग कर सकता है धोखाधडी का मुकदमा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया स्तूप के मार्गीय सुविधा केंद्र सह कैफेटेरिया का किया उद्घाटन!पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्यों का भी किया शिलान्यास

rktvnews

रायपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बाँधी राखी।

rktvnews

भोजपुर:140 लीटर शराब बरामद, 6 पर प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment