RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: पटना:नई दिशा परिवार ने 51 छठ व्रतियों के बीच सूप,साड़ी और साड़ी पूजन सामग्री का किया वितरण।

पटना सिटी/बिहार (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार) 05 नवंबर।सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में गिरिराज उत्सव पैलेस, पटना सिटी में 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत किया जा रहा है।
इस अवसर पर 51 छठ व्रतियों को सूप,साड़ी और साड़ी पूजन सामग्री उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर मेयर सीता साहू,बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन के अध्यक्ष अनिल सुलभ,समाजसेवी राजेश बल्लभ, कमल नयन श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता,डॉ अजय प्रकाश,डॉ दिवाकर तेजस्वी, शशि शेखर रस्तोगी, नितिन कुमार ने छठ व्रत की महिमा पर प्रकाश डाला और पूजन सामग्री वितरण किया तथा छठ व्रत्तियों को सम्मानित किया। आज एक ही पंडाल में 51 व्रतधारी महिलाओं नेनहाय-खाय के संकल्प के तहत नदियों-तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू किया।सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नई दिशा परिवार के संस्थापक सचिव राजेश राज ने बताया कि हर साल उनकी संस्था की ओर से 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत का आयोजन किया जाता है।
नई दिशा परिवार के मुख्य संरक्षक श्री राजेश बल्लभ ने बताया कि नई दिशा परिवार कार्तिक माह में 51 महिलाओ का सामूहिक छठ के साथ साथ चैती छठ के अवसर पर सूप, नारियल एवं पूजन सामग्री कर वितरण करता है। उन्होंने बताया की पिछले 16 वर्षो से गिरिराज उत्सव पैलेस इस नेक काम के लिये निशुल्क दिया जाता है।
नई दिशा परिवार के संरक्षक  कमलनयन श्रीवास्तव ने बताया कि महापर्व छठ की महिमा अपार है। यही कारण है कि श्रद्धांलुओं की आस्था भी अटूट होती है।
मौके पर रिपु राज, डॉ आनंद मोहन झा, रितु राज, चेतन थिरानी,आनंद त्रिवेदी, अभय कुमार अतुल,प्रेम कुमार, रवि शंकर,अरविंद कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में रितु राज, सपना रानी, सोनी प्रिया, संजना आर्य, प्रियांशी, उज्जवल राज, उजाला राज, परितोष सर, मुकेश वर्मा, आशीष सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव और अजय वर्मा समेत कई लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बैगा परिवारों को पीएम जन-मन योजना से दिलाएं पक्का आवास : राज्यपाल

rktvnews

हरियाणा सरकार सीएनजी, पीएनजी बुनियादी ढांचे के विकास हेतु राईट ऑफ यूज व राईट ऑफ वे नीति करेगी लागू।

rktvnews

भोजपुर:राधा शरण सिंह कप जिला फुटबॉल लीग में आदर्श क्लब बेरथ व गडहनी के बीच खेला गया मैच।

rktvnews

गिरीडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने समाहरणालय सभागार में की आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अप्रैल 26

rktvnews

Leave a Comment