RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार :भोजपुर: चित्रगुप्त परिवार का वार्षिक सहभोज सफलता पूर्वक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 नवंबर। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप श्री चित्रगुप्त परिवार शिवगंज, द्वारा आई एम ए बिल्डिंग में पारिवारिक सहभोज का आयोजन प्रतिवर्ष भांति इस बार भी अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में चित्रगुप्त परिवार एवं कायस्थ बिरादरी के पुरुष महिलाएं उपस्थित हुए और सहभोज का आनंद प्रसाद के रूप में लिया। पूर्व सचिव रहे डॉक्टर विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन लगभग दो दशक से ज्यादा वर्षों से चल रहा है जो सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और समिति का एक ऐतिहासिक पहलू है। और यह आयोजन आज भी उसी प्रकार से परिवार द्वारा चल रहा है।इस आयोजन का शुभारंभ प्रसिद्ध फिजिशियन एसीएमओ भोजपुर डॉक्टर के एन सिन्हा द्वारा किया गया। तत्पश्चात सैकड़ो लोगों ने शुद्ध शाकाहारी भोजन का आनंद लिया। इस मौके पर पूर्व डीएस डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा,प्रो सच्चिदानंद सहाय,फूलेनदर कुमार सिन्हा, डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह डॉक्टर रवि, डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,व्यवस्था प्रमुख रहे अमित कुमार सिंहा तथा समिति के सभी लोग सक्रियता से कार्यक्रम को सफल बनाया।
इसके पश्चात मूर्ति विसर्जन के लिए बैंड बाजा के साथ श्री चित्रगुप्त परिवार के सदस्य चित्रगुप्त मंदिर तक आए।जहां से मूर्ति की पूजा के बाद चित्रगुप्त सेवा समिति हाउसिंग कॉलोनी चंदवा से आयी प्रतिमा
एक साथ विसर्जन के लिए निकली।
जुलूस के पूर्व सभी सदस्यों को श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक दिनेश प्रसाद मुन्ना द्वारा उपस्थित सभी बिरादरी के सदस्यों को गमछी देकर सम्मानित किया गया। शुभकामना देते हुए डॉक्टर के एन सिन्हा ने कहा कि मंदिर की महत्ता और चित्रगुप्त जी की महिमा अपरंपार है। श्री चित्रगुप्त जी का स्मरण करने वाले सबको पुण्य की प्राप्ति होती है। वही डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि इतनी संख्या में लोग उपस्थित रहे और आगे भी ऐसी तरह से सबका लगाव रहा तो निश्चित रूप से मंदिर और समाज का विकास को कोई रोक नहीं सकता है। प्रो सच्चिदानंद सहाय ने कहा कि मंदिर के लिए सदस्य ₹1 प्रतिदिन निकालें और चित्रगुप्त जी को परिवार का हिस्सा माने। जितना देंगे उस 100 गुना ज्यादा प्राप्त होगा ऐसा मेरा विश्वास है। वही मंदिर समिति के प्रबंधक दिनेश प्रसाद मुन्ना ने आने के लिए सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दिनेश प्रसाद ने किया। जुलूस में सैकड़ो लोग शामिल हो सामूहिक रूप से मूर्ति विसर्जित किया। प्रमुख उपस्थिति में सुरेंद्र कुमार सिन्हा पंकज कुमार अमित कुमार डी राजन अधिवक्ता ,रवि कुमार सिंहा डॉक्टर उदय नारायण सिंहा डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंहा, डॉ अरविंद कुमार सिन्हा, पंकज कुमार डा रवि कुमार सिंहा सचानंद अमित कुमार सुरेंद्र कुमार सिन्हा दिलीप कुमार सिंह सुरेंद्र कुमार सिन्हा डॉ उदय सिंह डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह दीपक कुमार अमित कुमार विनय कुमार सिंह चितरंजन प्रसाद सिंहा आदि थे।

Related posts

भारत को मिली ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान’ की अध्यक्षता।

rktvnews

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी का निधन।

rktvnews

“अँगना में नाचेला अँजोरिया”(भोजपुरी गीत-संग्रह) का लोकार्पण सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

जीविका के डी.पी.एम.डॉ ऋचा गार्गी को सहभागिता शिविर में उल्लेखनीय डिस्बर्समेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान एवं प्रमाण पत्र।

rktvnews

इंदौर:जनगणना से जुड़े अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश में चलेगा सोलर पंप स्थापित करने का सघन अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment