RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 04 नवंबर। आज जिलाधिकारी,भोजपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई|
इस बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं इसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जो मुख्यतः विद्युत विभाग,समाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग,जीविका,स्वास्थ्य विभाग,योजना विभाग,डीआरसीसी,कल्याण विभाग,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आदि से संबंधित थे।
जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, स्कूलों में असैनिक कार्य,आगनवाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को WPU एवं WSP के निर्माण में तेजी लाने को कहा।
समाज कल्याण विभाग के समीक्षा के क्रम में UDID कार्ड के निर्माण की स्थिति संतोषजनक नहीं रहने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी दिव्यांग पेंशनर को विशेष कैंप लगाकर अविलंब UDID कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने पंचायती राज पदाधिकारी से पंचायत सरकार भवन का निर्माण, अनुरक्षक एवं बिजली बिल का भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।साथ ही अविलंव पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,नगर आयुक्त,सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

सारण:लोकसभा आम निर्वाचन में अवैध कैश एवं वस्तुओं के परिवहन एवं लेनदेन पर फ्लाइंग स्क्वाड की 39 टीम की है नजर।

rktvnews

राजस्थान:राधास्वामी ब्यास के सत्संग में पहुंचे मुख्यमंत्री।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ बातचीत की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 का आकर्षण: स्टॉल 110 पर कश्मीरी हस्तशिल्प की अनूठी प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर:हिंदी की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment