RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हरिहर क्षेत्र मेला 2023 में पहली बार क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन।

सारण/बिहार 11 दिसंबर।जिला प्रशासन सारण के तत्वाधान में एक्स्ट्रा सी सोसाइटी के द्वारा हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पहली बार सोनपुर माइंडफेस्ट 2023 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संगत ग्रैंड सोनपुर में आयोजित क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता में राज्य के करीब 300 बच्चों एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को विवेक कुमार, विकास आयुक्त, बिहार सरकार, संतोष कुमार मल्ल ,प्रधान सचिव नगर विकास विभाग, बिहार सरकार,अमन समीर जिला पदाधिकारी सारण सुमित कुमार नगर आयुक्त सारण ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सारण अमर समीर ने अतिथियों को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने घोषणा की कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए एवं बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु सोनपुर मेला में प्रत्येक वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर निशांत विवेक ने सोनपुर के ऐतिहासिक महत्व पर सोनपुर के विद्यालय के बच्चों द्वारा निर्मित पेंटिंग से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए विवेक कुमार विकास आयुक्त बिहार सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोनपुर एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरती है। यहां पर नियमित इस प्रकार के कार्यक्रम कराए जाने चाहिए। इससे बच्चों में उत्साहवर्धक वातावरण का निर्माण होता है।इस मेले में क्विज प्रतियोगिता एवं क्रॉसवर्ड की प्रतियोगिता बच्चों में आगे बढ़ने और सीखने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
सोनपुर माइंडफेस्ट 2023 क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदया सिंह ने द्वितीय स्थान श्रद्धा श्री ने एवं तृतीय स्थान शिवम कुमार ने प्राप्त किया।
माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमृत कमल डॉन बॉस्को एकैडमी पटना एवं विशाल कुमार विद्या विहार पूर्णिया ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बरखा भारती गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज वैशाली एवं नीरज कुमार जी ई सी वैशाली ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान प्रियांशु संकृत एल एम एच एस टिकारी, गया एवं वैभव कुमार केंद्रीय विद्यालय, सोनपुर ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विजेता ट्रॉफी, टी-शर्,नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं टी शर्ट प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक अमरनाथ ओझा, डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ,राजेश शुभांगी, मनीष कुमार एक्स्ट्रा सी सोसाइटी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

फेक न्यूज तथा कन्टेंट के विरूद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई।

rktvnews

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर कंबलों का किया गया वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 दिसंबर 24

rktvnews

राष्ट्रीय स्व्च्छप गंगा मिशन, आईआईटी (बीएचयू) और डेनमार्क के बीच रणनीतिक गठबंधन ने वाराणसी में स्वच्छ नदियों पर नवाचारी स्मार्ट प्रयोगशाला परियोजना का अनावरण किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment