RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:डीएम ने किया अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 जुलाई। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर पचांयत अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। कुल 2786 घरों से 30 रूपये की दर से उपभोक्ता शुल्क प्राप्त किया जाना है। इसी शुल्क से सुपरवाइजर एवं स्वच्छता कर्मियों का मानदेय भुगतान किया जाता है। पाया गया कि यूजर चार्ज की वसूली नगणय है। जो असंतोष जनक है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई को सुचारू रूप से संचालित कराना सुनिश्चित करेंगे एवं उपभोक्ता शुल्क की वसूली में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करेंगे।
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई 15 जून 2024 से कार्यरत है। इस इकाई में अभी तक कुल 65 किलो एकल उपयोग प्लास्टिक एवं 08 किलो मिक्स प्लास्टिक का संग्रहण हुआ है। यह इकाई बक्सर अनुमंडल अंतर्गत सभी पंचायतों के लिए है। प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से इसका अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

शेमारू उमंग के चर्चित शो ‘श्रवणी’ के मुख्य कलाकार मोहित सोनकर ने अपने फिटनेस रूटीन को किया साझा।

rktvnews

भोजपुर: रामलीला के दसवें दिन मेघनाथ, अहिरावण और रावण वध का हुआ मंचन।

rktvnews

खाद्य सामग्री से लदा ट्रक प्रखंड परिसर में पलटा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में PRIDE और ICPS द्वारा संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग सम्बन्धी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया

rktvnews

दरभंगा:आम सभा, रैली/जुलूस, लाउडस्पीकर, वाहन के प्रयोग की अनुमति तथा गैर-वाणिज्यिक, सुदूर, हवाई अड्डों/हेलीपैड आदि की उपयोग की स्वीकृति/अनुमोदन हेतु एकल खिड़की व्यवस्था को किया गया स्थापित।

rktvnews

Leave a Comment