RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )17 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडोर और आउटडोर स्टेडियम के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी सह निर्माणाधीन स्टेडियम का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बचे हुये निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस खेल अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूर्ण करें। यह अकादमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर के अलावे विश्वस्तरीय खेल पुस्तकालय भी होगा। इन प्रयासों से राज्य में खेल का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी साथ ही प्रतिभावान युवकों को अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं। राजगीर अब पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक चन्द्रसेन कुमार, पूर्व विधायक ई० सुनील, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबरे, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मल्लिक, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कुमाऊं की हसीन वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने स्वदेश दर्शन योजना शुरू की है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशनों का कायाकल्प किया जाएगा: आयुक्त दीपक रावत

rktvnews

केंद्र ने कपड़ा के पीएलआई योजना के लिए नए आवेदन आमंत्रित करने की तिथि 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है।

rktvnews

भोजपुर:दलित बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य जांच सह दवा का किया गया वितरण।

rktvnews

इंदौर:अवैध फटाखा दुकान/गोडाउन में लगी आग की जांच के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

औषधीय वनस्पतियों पर आयोजित चिंतन शिविर में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने और वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया।

rktvnews

Leave a Comment