RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर(छतीसगढ)01 नवंबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं । देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें । साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं।

Related posts

पुलकित सम्राट ने ‘ग्लोरी’ ट्रेलर लॉन्च पर मशहूर बॉक्सर नीरज गोयत के साथ लाइव बॉक्सिंग मैच कर रचा इतिहास।

rktvnews

डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास ने राष्‍ट्रमंडल के सहायक महासचिव प्रोफेसर लुइस फ्रांसेस्की से भेंट की।

rktvnews

मन की एकाग्रता हेतु रात्रि साधना है जरूरी।नवरात्रि पर विशेष।

rktvnews

वन महोत्सव के अवसर पर जिले में15 लाख लगाए जायेंगे पौधे:जिलाधिकारी उदिता सिंह

rktvnews

पूर्वी चंपारण:प्रधानमंत्री के कौशल भारत ने कुशल भारत के संकल्प को रेखांकित किया : सांसद

rktvnews

भोजपुर: 10 मई को लोक अदालत का आयोजन,की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment