RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति 25 फरवरी से 1 मार्च तक बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात का दौरा करेंगी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 24 फ़रवरी।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात का दौरा करेंगी।
25 फरवरी को राष्ट्रपति बिहार में पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी।
26 फरवरी को राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा में श्री बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और गुजरात के केवडिया में नर्मदा आरती देखेंगी।
राष्ट्रपति 27 फरवरी को केवडिया में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करेंगी और अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति 28 फरवरी को गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति भुज में स्मृतिवन भूकंप स्मारक का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति 1 मार्च को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल – धोलावीरा का दौरा करेंगी।

Related posts

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

इंदौर:संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम व डाइट का अवलोकन किया।

rktvnews

पटना:जमीनी स्तर पर आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें विभाग के अधिकारी: मंत्री ,आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

देहरादून:केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन किया।

rktvnews

11 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: लसाढ़ी के शहीदों को शहीद नही मानता भोजपुर जिला प्रशासन: अमरदीप

rktvnews

Leave a Comment