RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:जयपुर: सांभर झील में पक्षियों का संरक्षण हर हाल में हो सुरक्षित : जिला कलक्टर

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)31 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को सांभर झील एवं झील क्षेत्र के आस पास के क्षेत्र एवं झील में आने वाले पक्षियों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर ने सांभर झील में पक्षियों के संरक्षण एवं बेहतर रखरखाव के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को झील क्षेत्र एवं आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने, झील क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी सांभर को सभी विभागों से समन्वय करते हुए रेस्क्यू कार्य शुरू करने, सांभर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने, पक्षियों में रूचि रखने वालों को पक्षी मित्र को प्रोत्साहित करने एवं उनका रेस्क्यू कार्य में सहयोग लेने के लिए निर्देशित किया।
वहीं, जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को मृत पक्षियों के निस्तारण के लिए गाइडलाइन जारी करने एवं झील क्षेत्र में तैनात कार्मिकों को मृत पक्षियों के निस्तारण एवं घायल पक्षियों के उपचार के संबंध में आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिये। साथ ही, सांभर साल्ट लिमिटेड के अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में ज्यादा से ज्यादा संसाधन मुहैया करवाने एवं वन विभाग के अधिकारियों को पक्षियों का रेस्क्यू कार्य शुरू करने तथा अस्थाई रेस्क्यू सेंटर संचालित करने के निर्देश दिये।
गौरतलब है कि सांभर झील में कुछ मृत पक्षी पाए जाने के बाद जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पक्षियों के बेहतर एवं प्रभावी संरक्षण के लिए जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिला कलेक्टर ने जिला वन अधिकारी केतन कुमार को सांभर झील में पक्षियों के संरक्षण के लिए नोडल प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन तथा स्थानीय अधिकारियों को प्रतिदिन सांभर झील एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया है।
बैठक में उप वन संरक्षक वी. केतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुंतल विश्नोई सहित वन विभाग, नगरीय निकाय विभाग, सांभर साल्ट लिमिटेड, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पशुपालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने दी सौगात,क्षेत्र के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा : विधायक, विशाल प्रशांत

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा भोजपुर के कार्यकताओं ने कमर कसी।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम के सरकारी कर्मियों और सफाई मजदूरों की सभा संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment