RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार: भोजपुर:चरपोखरी के बालिका+2 विद्यालय प्रांगण में, छोटी दीपावली के अवसर पर चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर। बुधवार को प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के प्रांगण में, छोटी दीपावली के अवसर पर चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस आयोजन में शिक्षक शिक्षिका भी चित्र सृजन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि चित्र सृजन करना छात्र जीवन का हिस्सा होता है। छोटी दीपावली के अवसर पर छात्राओं और हमारे शिक्षकों ने मिलकर इस अवसर को यादगार बना दिया। वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का आयोजन बच्चों के बीच होते रहना चाहिए। इस प्रतियोगिता में शामिल शिक्षकों विजेता में प्रथम स्थान रिंकी कुमारी,द्वितीय मनोज कुमार सिंह, तृतीय सिकंदर कुमार हासिल किया।दीवाली पर चित्र प्रतियोगिता आयोजित हुआ।छात्राओं में प्रथम नंदनी कुमारी, द्वितीय स्थान ज्योति कुमारी, तृतीय स्थान सुरभि कुमारी ने हासिल किया।वरिष्ठ शिक्षक अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि कला जीवन का हिस्सा होता है। छात्राओं द्वारा खाकांकित रेखांकित चित्र उनके बचपन व अबतक के सफर को रंगों रेखाओं में देखा जा सकता है। युवा शिक्षक सुनित त्रिपाठी अपने संबोधन में कहा दीवाली के अवसर पर छात्राओं ने सबको खुश कर दिया। अपने लकिरो और रंगों के अदभुत सम्मिश्रण से दीवाली को खास बना दिया है। शिक्षिका रिंकी कुमारी ने चित्रों का अवलोकन करते हुए कहती हैं कि छात्राओं द्वारा सृजित चित्र में ज्यामितीय खाका का सृजनात्मक प्रयोग ज्यादा हुआ है। हम सबने मिलकर चित्र सृजित किया जो दर्शनीय बन पड़ा। इस प्रतियोगिता में 10 शिक्षक और 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता को संबोधित संचालित करते हुए चित्रकार रौशन राय ने बोला कि यह एक संग्रहणीय पल है जो चित्र सृजन के लिए छात्राओं को प्रेरित करेगा। इस प्रतियोगिता में शामिल शिक्षकों में अजय राय, सुकेश कुमार, रिंकी कुमारी,सुनीत त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, शुभांशु कुमार, प्रमोद कुमार, रिंकल कुमारी, प्रतिमा कुमारी,पींकी कुमारी, अर्पिता यादव, निरज कुमार, जयगोपाल सिंह आदि रहे।

Related posts

संपन्न: डिजिटल एकीकरण के माध्यम से दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों के लिए सरल बनी पेंशन सुविधा।

rktvnews

केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क छूट की सीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई।

rktvnews

पटना मेट्रो स्टेशन पर लगेगा सोलर एनर्जी पैनल।

rktvnews

भोजपुर:बालकृष्ण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर लौटी भोजपुर की टीम।

rktvnews

भोजपुर:बहुभाषी संदर्भों में एआई की भूमिका पर डा वंदना सिंह सर्वश्रेष्ठ पेपर के लिए सिडनी में हुई सम्मानित।

rktvnews

अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह सम्पन्न!शिक्षा हमारी माटी के आदर्शों के अनुकूल हो:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment