RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

राजस्थान:डीजीपी ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 अक्टूबर। पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने ज्योति पर्व दीपावली के अवसर पर राजस्थान पुलिस परिवार की ओर से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए प्रदेश के पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
डीजीपी श्री साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान पुलिस प्रदेश में शांति और कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने, अपराधों पर लगाम कसने तथा जनसुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी दीपावली के पर्व पर अतिरिक्त सजगता और सर्तकता के साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए तत्पर रहते हुए दीपोत्सव की खुशियां साझा करेंगे।
श्री साहू ने कहा कि प्रदेश में सभी लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा सदैव एक मिसाल रहा है। यहां सभी लोग त्यौहारों की खुशियां मिल जुलकर मनाते हैं, इससे ये परम्पराएं और मजबूत होती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी दीपावली का त्यौहार सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए इन परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेंगें।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

दिल्ली में लोकसभा की रेलवे स्टैंडिंग कमिटी बैठक में सासंद सुदामा प्रसाद हुए शामिल।

rktvnews

वैशाली:शराब के बड़े कारोबारियों को चिन्हित कर पकड़ उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय:जिलाधिकारी

rktvnews

भारत-चीन सीमा से सटे सभी गांवों तक जल्द फ्री-डिश, आकाशवाणी भी होगी मजबूत: अनुराग ठाकुर

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रक्षाबंधन पर चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले बग्वाल मेले में हुए शामिल।

rktvnews

यशराज फिल्म्स ने टाइगर 3 का धमाकेदार पार्टी नंबर “लेके प्रभु का नाम” किया जारी।

rktvnews

Leave a Comment