RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महिला कॉलेज में शास्त्रीय नाटक पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा )04 अप्रैल।स्थानीय एम.एम.महिला कॉलेज, आरा के अंग्रेजी विभाग द्वारा “शास्त्रीय नाटक पर क्विज प्रतियोगिता” का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डॉ स्मृति चौधरी ने विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा नियमों की व्याख्या की। अंग्रेजी विभाग के संकाय सदस्य डॉ जुगल प्रसाद एवं डॉ शुमैला फातमा ने क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने शास्त्रीय नाटक के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुप्रिया झा ने परीक्षा की सेमेस्टर प्रणाली में ऐसी गतिविधियों के महत्व पर बल दिया। बी.ए. सेमेस्टर 2 एवं सेमेस्टर 4 की छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रियंका दुबे, शाधना कुमारी एवं कल्पना कुमारी को क्रमशः पुरस्कार वितरित किए गए। अन्य विभागों के शिक्षक डॉ मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष, संस्कृत; डॉ अमरेश, डॉ रजनी नरसरिया, डॉ शिखा, डॉ प्रियंका, राघवेंद्र, बीसीए विभाग से अमरेंद्र उपस्थित थे।

Related posts

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।

rktvnews

नववर्ष -2025 की ज्योतिषीय गणना एवं परिणाम – भाग-2

rktvnews

झारखण्ड:संविधान नहीं, घमंडिया गठबंधन और भ्रष्टाचारी खतरे में हैं :गौरव भाटिया

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने शंकर प्रसाद की 14 वी पुण्यतिथि पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

भोपाल:कृषि विकास में नया अध्याय लिखेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले में भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेंद्र भूषण ने वाटरशेड विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

rktvnews

Leave a Comment