RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार:भोजपुर: विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर। 28 अक्टूबर को संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष महिला संत समाज से जुड़े लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेन्द्र राय, पटना पश्चिमी मंत्री उमेश कुमार, की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन सचिव – विजय पाण्डेय,उप सचिव – योगेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी – सुरेश कुमार, आरा अनुमंडल संयोजक – श्रीकृष्णा प्रसाद, संयोजिका – रीना गुप्ता, पीरो अनुमंडल संयोजक – धर्मेन्द्र कुमार धीरज, जगदीशपुर अनुमंडल संयोजक – दिनेश पाल, क्षेत्रिय कार्यालय से दीनानाथ विश्वकर्मा ने सभी का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में हरे राम सिंह, कृष्णा नन्द राम,जयवीर कुमार,अनुप कुमार के अलावा मातृशक्ति के रक्त वीर गुरु बहनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रेडक्रास के संरक्षक उमेश चन्द्र सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा, तारकेश्वर ठाकुर, डॉ जितेन्द्र शुक्ला, एवं डॉ बी पी सिंह ने उपस्थित रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सदगुरु सदाफल देव जी महाराज,प्रथमा चार्य धर्मचन्द देव जी महाराज, वर्तमान आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर, रक्त दान की शुरुआत किया गया। इस अवसर पर अशोक शर्मा ने सभी रक्त दाताओ के प्रति आभार प्रकट किया। रक्त दाता के वज़ह से ही ब्लड बैंक चलता है। तारकेश्वर ठाकुर ने कहा — रक्त दान गुप्त दान है। किसकी जान आपके रक्त से बचाई जा रही है ये स्वयं को पता नहीं। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था रेडक्रास सचिव विभा कुमारी की देखरेख में की गई।विभा कुमारी ने आयोजनकर्ता एवं रक्त दाताओं को आभार व्यक्त किया।
बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेन्द्र राय ने कहा विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला ईकाई विगत दो वर्षों से रक्त दान के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त करते आ रहा है उम्मीद है कि इस बार भी भोजपुर जिला में प्रथम स्थान हासिल करेगा। अंत में सभी उपस्थित गुरु भाई – बहन एवं इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले के प्रति आभार व्यक्त किया।
रक्त दान करने वालों में पिंकी प्रसाद, बबीता देवी, कृष्णा प्रसाद, अनिल कुमार सिंह,कमला देवी, रविशंकर पांडेय, निर्मल प्रसाद, विक्रांत आजा सुशीला देवी शीला प्रवीण बजरंगी सूर्यमणि तिवारी पूजा देवी शिव शंकर सिंह शुभम सिंह रोहित कुमार मीरा सोनी उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा अनिल प्रसाद नीता देवी हंसराज तिवारी विजय पांडे आदि रहे।

Related posts

23 अप्रैल बाबू कुंवर सिह के विजयोत्सव पर आरा के वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह करेंगे माल्यार्पण।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

गढवा:”विकसित भारत संकल्प यात्रा” एवं “आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार” कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Q TV पर होगी मस्ती और रोमांच; साथ में आएगा हँसी का तूफान।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति विद्यालय में हुआ हाउस कैप्टेन एवं वाइस कैप्टेन का शपथ ग्रहण समारोह।

rktvnews

Leave a Comment