RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)06 दिसंबर।भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह ने समाहरणालय गेट पर स्थापित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समरसता एवं समानता का जो मार्ग हमें दिखाया है, वह आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करता है। हमें उनके सिद्धांतों और विचारों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के कार्य और विचार हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि बाबा साहेब द्वारा परिकल्पित न्यायपूर्ण, समावेशी और समानतापूर्ण समाज निर्माण की दिशा में वे सदैव प्रयासरत रहेंगे तथा समाज के हर वर्ग तक विकास एवं शिक्षा के अवसर पहुँचाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश:अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

राजस्थान:भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:जनता मोदी सरकार से त्रस्त, इस चुनाव में बदलाव के मूड में है: मीना तिवारी

rktvnews

बिहार:भोजपुर:आरवीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली और छठ को ले बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे : प्रधानमंत्री

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment