RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हम सब का इज्जत और सम्मान करते हैं : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 25 सितम्बर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को लेकर जो चीज पहले से सरकार की ओर से तय की गई है, उसमें सब लोग आते हैं। इस कार्यक्रम में उनकी पार्टी के लोग शामिल नहीं हुए हैं तो वे जानें कि क्यों नहीं आये। पहले साथ थे लेकिन आज इस कार्यक्रम में नहीं आये। इसका जवाब तो वे ही लोग देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो सबकी इज्जत करते हैं। सबका सम्मान करते हैं। हम, सब लोगों के लिए काम कर रहे हैं। आगे भी हम लोग विकास का काम यूं ही करते रहेंगे। हम बार-बार कहते हैं कि हम पत्रकारों के पक्षधर हैं।
एनडीए की तरफ झुकाव की बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि यह सब फालतू बात है। हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं।

Related posts

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

“1 तारीख 1 घंटा” कार्यक्रम के रूप में जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 अप्रैल 24

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:मुस्कुराते हुए अपने पथ पर बेहतर कार्य करते हुए औरों के लिए बनें प्रेरणास्त्रोतःउपायुक्त

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment