RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बक्सर डीएम की अध्यक्षता में बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के विकास मित्रों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)28 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के विकास मित्रों के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर द्वारा बताया गया कि बक्सर जिला में कुल 161 विकास मित्र नियोजित हैं तथा बक्सर अनुमंडल में 72 विकास मित्र नियोजित हैं।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विकास मित्रों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत टोलें का चयन करते हुए मॉडल महादलित टोला बनाने एवं उसमें सभी सुविधाएं यथा सरकारी विद्यालय, आंगनवाडी केंद्र, संपर्क पथ, महादलित सामुदायिक भवन पूर्ण कराने हेतु कारवाई करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा महादलित टोलों के बच्चे का नामांकन नहीं रहने या नामांकन के पश्चात विद्यालय में नहीं जाने या दोपहर बाद (मिड डे मील के बाद) विद्यालय छोड़ने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उक्त के आलोक में सभी विकास मित्रों जो वहां स्थानीय हैं, को इस पर विशेष ध्यान देने एवं सभी बच्चों को विद्यालय में लाने हेतु अभिभावकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि जो विकास मित्र अपने क्षेत्रांतर्गत टोला में नियमित रूप से भ्रमण नहीं करते, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में रुचि नहीं लेते हैं, उन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चयन मुक्त करने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा विकास रजिस्टर में किए गए प्रविष्टि को बारीकी से अवलोकन किया गया। जिसमें बक्सर प्रखंड एवं नगर परिषद बक्सर का प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बक्सर को इस पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार उद्यम योजना, पेंशन योजना, आवास योजना, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अंतर्गत संचालित योजनाएं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कौशल युवा कार्यक्रम के बारे में महादलित टोले में व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए महादलित टोलों के लाभार्थियों को दिलवाने हेतु विकास मित्रों को निर्देशित किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्रों को निर्देश दिया गया कि आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र यदि महादलित समुदाय के पास नहीं है तो प्रखंडों में कैंप कर सभी प्रक्रिया कैंप में ही पूरा कर उसे पूर्ण कराए।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार के प्रथम स्मरणीय हैं डा सच्चिदानन्द सिन्हा,साहित्य और राजनीति के आदर्श थे बदरीनाथ वर्मा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) का राष्ट्रव्यापी आंदोलन।

rktvnews

भोजपुर : दो अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

भोजपुर: विजय उत्सव की तैयारी को लेकर वीर बांकुडा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

आजमगढ़:कर्तव्यों के प्रति आस्था है,तो मुश्किलों में भी रास्ता है:अपर महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे,विनोद कुमार शुक्ल

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:हाथी घटना में मृतक खैरू कोल के घर पहुंचकर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment