RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: उमरिया:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी।

जिले के 334 ग्रामों में 24 विभागों व्दारा संचालित योजनाओं का किया जाएगा प्रभावी क्रियान्वयन।

RKTV NEWS/उमरिया(मध्यप्रदेश)28 अक्टूबर।कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान) का शुभारंभ किया गया है। योजना का उद्देश्य जनजातीय वर्ग को आगे बढ़ाना है एवं जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार करना है। योजनांतर्गत ऐसे ग्रामों का चयन किया गया है, जिसमें ग्राम की कुल जनसंख्या 500 हो एवं ग्राम की कुल जनसंख्या में 50 प्रतिशत से अधिक जनजातीय समुदाय के लोग निवासरत हों। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान) में सम्मिलित जिला-उमरिया के चयनित 334 ग्रामों में 17 मंत्रालयों की 25 योजनाएँ यथा हर परिवार को पक्का घर, नल से जल, बिजली, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, पक्की सड़क, स्कूल, छात्रावास, मोबाईल मेडीकल यूनिट, आंगनवाड़ी केन्द्र, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी, वनाधिकार पट्टा धारकों को खेती, मछली पालन, पशुपालन का लाभ जनजातीय समुदाय के लोगों शत-प्रतिशत दिलाया जाकर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त विभागीय अधिकारी, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान) योजना अंतर्गत विभागवार योजनाओं के अनुसार अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनजातीय समुदाय के हितग्राहियों को दिलाने की कार्ययोजना तैयार कर नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग उमरिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा समयसीमा बैठक में समस्त संबंधित विभाग की समीक्षा की जावेगी।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, वनमंडलाधिकारी विवेक सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, एम पाली टी आर नाग, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related posts

राष्ट्रपति 26 से 27 अक्टूबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी।

rktvnews

भोजपुर के आर्यन कुमार ने मैट्रिक में लहराया सफ़लता का परचम।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी बहुउद्देश्यीय-प्रभावकारी जमीनी सुरंग का कम विस्फोटक के साथ युद्धक गोलाबारी हेतु सफल संचालन किया।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा शपथ के माध्यम से आमजनों को किया गया जागरूक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने और स्केटिंग में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment