RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ पौधारोपण।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारतीय जनता पार्टी बड़हरा मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा में पौधारोपण किया गया जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटू ने कहा कि पौधारोपण का अत्यधिक महत्व है यह न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है वहीं बड़हरा सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविन्द कुमार ने कहा की पौधारोपण से धरा पर हरियाली रहती है पर्यावरणशुद्ध रहता है एवं शुद्ध ऑक्सीजन मिलती रहती है हमारे जीवन में पौधों का एक महत्वपूर्ण योगदान है अगर पेड ना रहा तो जीवन नहीं रहेगी पेड़ वह चीज है जिससे हमारे जीवन में बहुत सारे रोग को नष्ट करता है जहां पेड़ है वहां जीवन है पेड़ नहीं जीवन नहीं पेड़ ही जीवन की हरियाली है उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ का बहुत बड़ा योगदान एवं महत्व है पेड़ लगाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम में शामिल हुए बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पाण्डेय ने कहा कि पौधारोपण मानव जीवन के लिए अनिवार्य है पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी सभी नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिएइस कार्यक्रम में शामिल हुए , पैक्स अध्यक्ष उग्रेश सिंह, डाँ सम्पत संदीप सिंह कमलेश सिंह , शिव कुमार, अरूण सिंह , ओमप्रकाश साह आलोक कुमार के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर की नन्दनी कुमारी खेलों इन्डिया युथ गेम्स भारोत्तोलन के लिए चयनित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में प्रथम रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वाशिंगटन डी.सी. में छठे भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

उद्यमी भारत – एमएसएमई दिवस’ 27 जून, 2023 को विज्ञान भवन में मनाया जाएगा।

rktvnews

मुख्य सचिव के पत्र पर हो FIR, पूरे मामले की CBI जांच कराएं चंपई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

बादशाह के साथ रोमांटिक गाने जवाब में नज़र आयी सुपर टैलेंटेड गायत्री भरद्वाज।

rktvnews

Leave a Comment