RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना : पति की लम्बी उम्र हेतु सुहागन महिलाओं ने किया हरतालिका तीज व्रत! निर्जला उपवास के बाद आज किया पारण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 अगस्त। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को सुहागन महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर हरतालिका तीज व्रत किया और भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को अहले सुबह भगवान शंकर, माता पार्वती एवं विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद पारण किया।

पटना मे पूजा करती अनिता सिन्हा

पति की लम्बी आयु, सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना के लिए सुहागन महिलाओं ने हरतालिका तीज व्रत किया। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रह कर शाम में श्रृंगार कर भगवान शिव, माता पार्वती तथा विघ्नहर्ता गणेश भगवान की पूजा अर्चना की और हरतालिका व्रत की कथा का अनुश्रवण किया।

पटना में पूजा करती अमृता वर्मा

साथ ही महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु, सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर सुहागन महिलाओं ने भगवान शंकर, माता पार्वती एवं गणेश भगवान की मिट्टी की मूर्ति पर जल, गंगा जल, अक्षत, रोली, सिंदूर, चंदन, बेलपत्र, शम्मी पत्र, भांग, धतूरा, वस्त्र, फूल, माला, विभिन्न प्रकार के फल, पेङकिया, ठेकुआ आदि चढा कर तथा धूप दीप दिखाकर पूजा अर्चना की।

पूजा करती महेंद्रू , पटना की श्रीमती ज्योति

पूजा के दौरान महिलाओं ने माॅ पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित किया।

सीसीएल, चरही, हजारीबाग की व्रती अर्चना रंजन

पटना की अनिता सिन्हा, अमृता वर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, सीसीएल हजारीबाग की अर्चना श्रीवास्तव, सेवाग्राम,भुज (गुजरात) की अर्चना राज, शाहपुर के सहजौली की देवकुमारी देवी, माया देवी, मीरा देवी, नीतू देवी, खुशबू देवी, पूनम देवी, रूपम देवी, अनु देवी, पलक देवी, ज्योति देवी, अंशु देवी सहित अन्य महिलाओ ने पारंपरिक रूप से धूमधाम के साथ तीज का त्यौहार मनाया।

सेवाग्राम, भुज (गुजरात) में पूजा करती अर्चना राज

पटना जिला के बैकटपुर स्थित अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध गौरी- शंकर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भी पूजा अर्चना की।

Related posts

उत्तराखंड:राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत ₹ 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की हुई है जब्ती:विजय कुमार जोगदंडे

rktvnews

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

खैरागढ़:आईकेएसवी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का किया अवलोकन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 74 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

रांची:लोक सभा निर्वाचन के स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग का दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment