शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक कुमार रजनीकांत ने शाहपुर के पास फोरलेन एन एच 922 पर से बाइक सवार दो लोगों को 10.500 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों गिरफ्तार शराब तस्करों छोटकी नैनीजोर के अंकित कुमार पांडे और विकास कुमार ठाकुर से पूछताछ कर रही है। दोनों के पास से पुलिस ने 180 एम एल का फ्रूटीनुमा 40 पीस 8 पीएम और 375 एम एल का 9 पीस रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।

