RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एएनएम ने किया कार्य का बहिष्कार,की बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 10 जून। बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा बिहार पटना के राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आज भोजपुर के सभी एएनएम संविदा कर्मी गोप गुट की बैठक महासंघ गोप गुट जिला कार्यालय मिल रोड आरा में आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने की।बैठक में रामानंद सिंह, मदन जी, जानकी प्रसाद, भी उपस्थित हुए। अपने संबोधन में जिला सचिव सुमन ने उपस्थित एएनएम को संघ और महासंघ गोप गुट की पहचान और संघर्ष के बल पर जीते गए आंदोलन के बारे में जानकारी दी साथ ही जानकारी दी की एएनएम ने पूरे राज्य में कार्य बहिष्कार 8.7.24 से किया है। इस आंदोलन को राज्य सरकार जानबूझकर, लंबा किया है, आज का कार्य बहिष्कार भोजपुर सहित पूरे बिहार में किया गया। बैठक में उपस्थित एएनएम ने सर्व सम्मति से एएनएम संविदा कर्मियों के जिला संयोजक के लिए नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी एएनएम ने ताली बजाते हुए पारित किया।इसके बाद सभी एएनएम महासंघ गोप गुट ने जिला कार्यालय से निकल कर सिविल सर्जन कार्यालय में कार्य बहिष्कार करने का पत्र दिया एवं जिला पदाधिकारी,जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर को भी दिया। बैठक मे सभी प्रखंड की एएनएम उपस्थित रही।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया बाजार समिति स्थित ईवीएम संग्रहण केंद्र एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचेगा बिहार।

rktvnews

उत्तराखंड: नाबार्ड द्वारा स्टेट क्रेडिट सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

आईआईसीसी का नेतृत्व ग़ैर-राजनीतिक और ग़ैर-विवादास्पद व्यक्ति करे: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

बिहार सरस मेले का विदेशी पर्यटक भी ले रहे आनंद।

rktvnews

जनहित के लिए काम करें मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन जी : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment