RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कारगिल युद्ध के महानायक शहीद विद्यानंद सिंह का शहादत दिवस मनाया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून।कारगिल युद्ध के महानायक शहीद विद्यानंद सिंह की 26वीं शहादत दिवस स्थानीय विद्या भवन सभागार में बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो कन्हैया बहादुर सिंहा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार रेजीमेंट सेंटर के ले कर्नल अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहीद विद्या नंद की पत्नी पार्वती देवी तथा पुत्री,शहीद गणेश राय की पत्नी पुष्पा राय तथा हमीद अशोक सिंह की पत्नी संगीता देवी आदि विशेष रूप से उपस्थित रही।इसके साथ शहर के गणमान्य और सामाजिक सरोकार के तथा अनेक फौजी भी सम्मिलित रहे। संस्था के संरक्षक पद्मश्री डा भीम सिंह भवेश सक्रियता से भव्यता प्रदान की। आयोजन में विषय प्रवेश राजेश दूबे,मंच संचालक मनीष प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता डी राजन ने किया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा शहीद के फोटो ग्राफ़ पर माल्यार्पण की मातमी धुन पर माहौल गमगीन हो गया।सबने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रवीर शहीद को नमन कर याद किया। कर्नल अभिषेक कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इनके वीरता को सलाम किया। 26 वर्षों से शहादत दिवस संस्था द्वारा मनाया जा रहा है जो सराहनीय है।ऐसे आयोजन तो सैनिको, फौजियों के द्वारा होना चाहिए।मैं ऐसे कार्यक्रम में सदा उपलब्ध रहूंगा।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने कहा की ऐसे ही वीर बलिदानियों की शहादत से देश सुरक्षित और मिट्टी गौरवान्वित हुई है।शहीद कभी मरते नहीं बल्कि सदियों सदियों तक हम सबों को प्रेरणा देते रहेंगे। ऐसा नहीं की सभी सेना में भर्ती होकर ही राष्ट्र सेवा करेंगे बल्कि एक सैनिक की तरह समर्पित भाव से किसी भी क्षेत्र में सेवा दिया जा सकता है जरूरत है पूर्ण समर्पण की। शहीद की पुत्री अनुष्का ने पिता को समर्पित कविता सुनाई। अन्य वक्ताओं में प्रो कमल कुमारी, सुनील कुमार नाथूराम कृष्ण बिहारी प्रो ओमप्रकाश अग्रवाल सुरेश प्रसाद सिंह मनोज कुमार सिंह डा कांति सिंह ,डा विभा कुमारी लव कुमार सिंह देवेंद्र प्रसाद गुरु चरण सिंह आशुतोष पांडे दीपक सिंह अशोक मानव,राणा प्रताप सिंह,राम दयाल सिंह आदि रहे। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

नारनौल:आरती सिंह राव ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई समाचार की डॉक्यूमेंट्री ‘200 नॉट आउट’ का विमोचन किया।

rktvnews

जयपुर, 15 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने आरएसी गारद की सलामी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले बालक-बालिकाओं को मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में काला धतूरा और श्रीमती मिश्र ने अश्वगंधा का पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rktvnews

अभिनेता ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार।

rktvnews

अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी।

rktvnews

भोजपुर:दमन की नीति से बाज आए जिला प्रशासन,गरीबों का उजड़ा आशियां तो होगा आंदोलन : रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment