RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

3 मार्च के महागठबंधन की जनविश्वास रैली में आरा से हजारों लोगों का जाना शुरू!जनविश्वास महारैली में लाखों लोग होंगे शामिल:दिलराज प्रीतम

माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम

जनविश्वास महारैली में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ उमड़ेगा जनसैलाब हारेगी तानाशाही :दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)02 मार्च।भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने आज एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए पत्रकारों से कहा कि महागठबंधन के आह्वान पर होने वाले जनविश्वास रैली में जाने का सिलसिला आज से शुरू हो गया है!महारैली में जाने के लिए जनसैलाब का विभिन्न वाहनों और रेल मार्ग से पटना पहुंच रहा है! उन्होंने बताया की रेल मार्ग से महारैली में जाने के लिए जनता की सुविधा हेतु भाकपा-माले द्वारा आरा रेलवे स्टेशन परिसर में रैली कैम्प लगाया है!जनविश्वास महारैली को इंडिया महागठबंधन के प्रमुख नेता कांग्रेस, वरिष्ठ नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा,सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी सहित महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता महारैली को सम्बोधित करेगें!भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि विपक्ष की सरकारों और पार्टियों को अस्थिर करने की लगातार कोशिश चल रही है। साजिशों की कड़ी में ही भाजपा ने नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर बिहार की सत्ता हड़प ली है!कर्पूरी ठाकुर के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलितों ग़रीबों अति,पिछड़े समुदाय के साथ विश्वासघात किया है!जाति जनगणना से उठ रहे गरीबी और बिहार के पिछड़ेपन पर पर्दा डालने और महागठबंधन सरकार द्वारा लगातार मिल रही नौकरी व शिक्षकों को सरकारीकर्मी के दर्जे से घबराई भाजपा ने तख्तापलट किया है।

आरा स्टेशन पर महारैली में जाने वालों के लिए लगा सहायता काउंटर

दिलराज प्रीतम ने कहा की भाजपा नफरत,झूठ,लूट,बर्बरता के एजेंडे के साथ देश व बिहार को तबाह करने पर आमादा है!
आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि माले के अगिआंव विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को एक फर्जी मुकदमे में फंसाकर भाजपा ने गरीबों की आवाज को दबाने ने की साज़िश रची है!इससे बड़ी बिडंबना क्या होगी कि इसी भोजपुर में दलित-गरीबों के जनसंहार के सभी हत्यारों को बरी कर दिया गया लेकिन न्याय व लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वालों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई!वंचित समुदाय के साथ न्याय का संहार है!
आगे माले नेता ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी साज़िशे रच ले उसकी काॅरपोरेटपरस्त,दमनात्क व साम्प्रदायिक नीतियों के खिलाफ देश की व्यापक जनता उठ खड़ी हो रही है!दिल्ली के बॉडर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी मान्यता की मांग पर किसानों ने एक बार फिर घेरा डाल दिया है!शिक्षा-रोजगार के सवाल पर छात्र नौजवानों से लेकर ट्रक ड्राइवरों व स्कीम वर्कर तक मोदी सरकार के खिलाफ आज संघर्ष के मैदान में है!आगे भाजपा की तानाशाही के खिलाफ जनता लड़ेगी और तानाशाही हारेगी!

Related posts

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

पटना:रामधारी प्रसाद ‘विशारद’ के उद्यम से हुई थी साहित्य सम्मेलन की स्थापना: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रपति के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

गया डीएम और एसपी की पितृ तर्पण हेतु आने वाले यात्रियों के बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक! स्टेशन परिसर का घूम घूम कर किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: रोटी बैंक की पाठशाला में बांटी गई दीपावली की सामग्रियां,बच्चों ने मनाई खुशियां।

rktvnews

Leave a Comment