
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर। शुक्रवार को इंजीनियर निर्मल कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि बाल हिंदी पुस्तकालय के सभागार में भाई ब्रह्मेश्वर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध लोग बुद्धि जीवन चिकित्सक समाजसेवी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने किया।अतिथियों का स्वागत इंजीनियर रवि कुमार सिंह पुत्र एवं पुत्री डॉक्टर पद्मा सिंह द्वारा अतिथियों को शाल और माला बनाकर किया गया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अधिवक्ता भाई अरुणेश ने इंजीनियर एनके सिंह को महान समाजसेवी बताया। डॉक्टर विवेकानंद यादव, हकीम प्रसाद,डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह, डॉक्टर रेनू मिश्रा ,डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला ,रामदास राही, कर्नल राणा प्रताप सिंह ,मृत्युंजय भारद्वाज आदि ने इनके जीवन वृत्त को विस्तार से रखा और विभिन्न क्षेत्रों में उनके किए गए कार्यों की विवेचना करते हुए याद किया। प्रो ओम प्रकाश राय ने इंजीनियर निर्मल कुमार सिंह के सामाजिक कार्यों को विस्तार से उल्लेख करते हुए बताया कि ऐसा कोई संगठन नहीं है जिसमें में उनकी भागीदारी ,उपस्थिति और सहयोग नहीं किया। रोटरी, लाइंस,धार्मिक समितियां, स्कूल, विद्यार्थी, पुस्तकालय, गरीबों को दान, ये सब उनके दिनचर्या में थे ।उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता सकता है। प्रेम से बात करना और परोपकारिता उनका खाश गुण और स्वभाव रहा।
भाई ब्रहमेश्वर ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि उनके साथ कई बार धरना पर बैठे, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाइयां लड़ी,कभी वह पीछे नहीं रहे बल्कि हर समय आगे बढ़कर सबका हौसला बुलंद करते रहे। उनकी कर्मठता उपस्थित और सहयोगी भाव,हम सबों के दिलों में बैठा हुआ है।अंत में 2 मिनट का मन रखकर आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
