RK TV News
खबरें
Breaking News

लोकसभा में उठा बिहार के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का मुद्दा।

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा सरकार जनता के स्वास्थ्य अधिकार को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों के मांगों का समाधान करें।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)28 मार्च। आज लोकसभा में सांसद सुदामा प्रसाद ने बिहार में चल रहे सरकारी डॉक्टरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के डॉक्टरों ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं के बहिष्कार का आह्वान किया है। राज्य भर के जिला अस्पतालों, जैसे आरा, सासाराम और अन्य जिलों में कई ओपीडी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। डॉक्टरों का दावा है कि सरकार द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति के नाम पर कई डॉक्टरों के वेतन महीनों से रोके गए हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह, डॉक्टर अतिरिक्त सुरक्षा, गृह जिला में पदस्थापन और अन्य मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने ने कहा कि हालांकि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं, लेकिन आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि 29 मार्च तक वे ओपीडी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। उन्होंने सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की और कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि डॉक्टरों की मांगों के समाधान के साथ-साथ आम जनता के स्वास्थ्य अधिकार भी प्रभावित न हो।
उक्त जानकारी सांसद के निजी सलाहकार चंदन कुमार द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Related posts

भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर और ऋषिकेश के 6 एम्स में अब सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है

rktvnews

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता देने के लिए मुझे दें रिकार्ड वोट : रविशंकर प्रसाद

rktvnews

महिला कॉलेज, आरा के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

बच्चों के बीच पहुंचे राघवेंद्र सिंह खरवार दी शुभकामनाएं बांटें उपहार!बच्चे वो नन्हे पौधे है जिनका सकारात्मक पोषण करना हमारा दायित्व है: राघवेंद्र सिंह खरवार

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोपाल:डॉ. आम्बेडकर का चिन्तन उद्देश्यपूर्ण अवश्य है किन्तु पक्षपात पूर्ण नहीं:भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो

rktvnews

Leave a Comment