
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 अक्टूबर। बुधवार को रेल थाना आरा में पुलिस उपाधीक्षक रेल दानापुर प्रशांत कुमार एवं पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार के द्वारा लंबित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपराधियों की धर पकड़ एवं विशेष निगरानी करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया साथ ही ट्रेनों से अवैध सामानों के लाने ले जाने पर विशेष निगरानी रखने हेतु भी दिशा निर्देश दिया गया।
