आरा/भोजपुर 03 नवंबर। आज सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा में 4 मासूमों के फूड पॉइजनिंग की ख़बर सुन बडहरा विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सह जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रघुपति यादव ने तत्परता दिखाते हुए सदर अस्पताल आरा पहुंच फूड पॉइजनिंग के शिकार गंभीर अवस्था में लाए गए बच्चों का चिकित्सकों से मिल उनसे आग्रह करते हुए उनका इलाज करवाया।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रघुपति यादव के सहयोगियों ने बताया की आज पिरौटा गांव के बंधु पासवान के 2 वर्षीय पुत्र नील कमल,गुड्डू पासवान की 3 वर्षीय बेटी काजल कुमारी ,कमलेश पासवान के 13 वर्षीय पुत्र नीरज पासवान उर्फ मूठन पासवान ,संजय पासवान की 7 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी का किसी दुकान से चिप्स खरीद खाने के बाद से उक्त बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी तबियत ज्यादा बिगड़ते देख इन्हे सदर अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों ने फूड पॉइजनिंग होने की बात कही जिसका इलाज बड़हरा क्षेत्र के लोकप्रिय और सबकी मदद करने वाले रघुपति यादव जी अपनी उपस्तिथि में करा रहे हैं।

रघुपति यादव ने इस फूड पॉइजनिंग की घटना पर आम जनों से अपील करते हुए कहा की अपने बच्चों को इन सभी बाहरी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक प्रदार्थों से दूर रखने का प्रयास करें। उन्होंने इस घटना पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग करते हुए बाजारों में बड़े बड़े कंपनियों के नाम से डुप्लिकेट खाद्य पदार्थों की बिक्री और आए दिन बिना किसी वैद्य लाइसेंस और मापदंडों के बाजार में चिप्स, मैगी,कुरकुरे जैसे खाद्य पदार्थों की बाजार में उपलब्धता बढ़ती जा रही है और स्वभाव से मासूम और नादान बच्चे इसका शिकार हो रहे की समय समय पर फूड इंस्पेक्टर के माध्यम से जांच कराए जाने का आग्रह भी किया है।

