RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसडीओ ने किया गंगा नदी के कटाव क्षेत्र का निरीक्षण।

गंगा नदी के कटाव क्षेत्र जवइनिया, दामोदरपुर सहित अन्य गांव का निरीक्षण करते एसडीओ संजीत कुमार, सीओ रश्मि सागर व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)16 जुलाई। भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जगदीशपुर एसडीओ संजीत कुमार ने बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा हेतू शाहपुर प्रखंड के विभिन्न तटवर्ती एवं गंगा नदी के कटाव क्षेत्र जवइनिया, दामोदरपुर आदि गाँव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ संजीत कुमार ने गंगा नदी के जल स्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए संभावित खतरे की आशंका के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कटाव निरोधक कार्यों में तेजी लाने तथा बाढ राहत शिविरों एवं आवश्यक सामग्री की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने हेतू अंचल अधिकारी शाहपुर रश्मि सागर सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीओ संजीत कुमार, सीओ रश्मि सागर, बहोरनपुर थानाध्यक्ष, बाढ़ प्रमंडल बक्सर के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र के रक्षकों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

महेन्द्र मिसिर के काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण!भोजपुरी साहित्य की समृद्ध परम्परा के प्रतिनिधि हैँ महेन्दर मिसिर : कुलपति

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन आमंत्रित किए

rktvnews

गढ़वा:जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिए निर्देश।

rktvnews

मंत्रीपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय ।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में डी.लिट् पंजीयन हेतु अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार।

rktvnews

Leave a Comment