
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा में मुख्य सभागार में राष्ट्रीय महिला कृषक दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न महिलाओं का सशक्तिकरण है।
कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न महिलाओं का सशक्तिकरण है।डॉक्टर प्रवीण कुमार द्विवेदी हेड कृषि विज्ञान केंद्र में बताया की वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका पहले से ज्यादा आवश्यक हो गई है।अब कृषि में खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन का बहुत बड़ा क्षेत्र अभी भी अछूता है और उसमें काम करने पर रोजगार के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में विकास का बहुत बड़ा रास्ता विकसित होगा।खासकर के बिहार जैसे क्षेत्र में जहां पर की लोगों के पास जोत का आकार बहुत छोटा होता है पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की अपार संभावनाए है। इन्होंने बताया कि पशुपालन क्षेत्र ,फल सब्जी उत्पादन के साथ ही दलहनी फसलों में मूल्य संवर्धन की संभावनाओ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के कृषि विज्ञान केंद्र सदैव तत्पर है और आवश्यकतानुसार हर संभव सहयोग अपने स्तर पर और दूसरे विभागों से भी जोड़कर दिलाया जाएगा।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए फार्मर्स प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी की स्थापना की आवश्यकता है और इसके लिए न्यूनतम 100 से लेकर के 750 लोग का एक समूह बनेगा ।जिससे कि एक अच्छी पूंजी का भी गठन होगा और कार्यक्रम भी वृहत स्तर पर होगा।कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है और बहने बहुत सारे कार्यक्रम कर रही हैं।आज की उपस्थिति में वैसी महिलाएं भी शामिल है जो पशुपालन सखी के रूप में पशुओं का इलाज कर रही है और खाद्य प्रसंस्करण के द्वारा अचार बनाकर अमेजॉन के माध्यम से इनका विपणन कर रही है ।यह एक सुखद बदलाव है। केंद्र उनके सशक्तिकरण में हर सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर है।
इस कार्यक्रम की आयोजक कृषि वैज्ञानिक सुप्रिया वर्मा ने महिलाओं को जानकारी दी कि केंद्र के द्वारा मशरूम खाद्य प्रसंस्करण शहद उत्पादन के साथ ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण नियमित तौर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता प्राप्त करने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। मौला बाग की निशा द्विवेदी को मिक्सर एवं अन्य खाद्य सामग्री निर्माण, बीना राय पकड़ी को अचार उद्योग, ज्ञांति देवी सरथुआ को मशरूम उत्पादक समूह, रिंकुदेवी सामुदायिक खेती,सुधा देवी दरियापुर पशुपालन सखी संगीता देवी मौलाना चक पशुपालन सखी ,विभा देवी सरथुआ मशरूम एवं अचार उत्पादन तारा कुमारी आर मशरूम उत्पादन धर्मशिला देवी कसाप प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त करने के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
