RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रधानमंत्री ने ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना से प्रेरित होकर ‘सेवा तीर्थ’ राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ कर्तव्य, करुणा और ‘इंडिया फर्स्ट’ (भारत प्रथम) के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में खड़ा होगा।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत की जनता की सेवा करने के अपने अटूट संकल्प को दोहराते हुए और ‘नागरिकदेवो भव’ की पावन भावना को इसकी मार्गदर्शक शक्ति के रूप में रेखांकित करते हुए, ‘सेवा तीर्थ’ राष्ट्र को समर्पित किया।
श्री मोदी ने कही कि सेवा तीर्थ का समर्पण जनसेवा और नागरिकों के कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ कर्तव्य, करुणा और ‘इंडिया फर्स्ट’ (भारत प्रथम) के सिद्धांत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के एक उज्ज्वल और शक्तिशाली प्रतीक के रूप में विद्यमान है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा और सभी के कल्याण के प्रति अथक समर्पण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा और हर नागरिक की भलाई के लिए समर्पण भाव से आगे बढ़ने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करना जारी रखेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“भारत की जनता की सेवा करने के अटूट संकल्प के साथ और नागरिकदेवो भव की पावन भावना से प्रेरित होकर, सेवा तीर्थ राष्ट्र को समर्पित करने का सौभाग्य मिला।

मेरी कामना है कि सेवा तीर्थ सदैव कर्तव्य, करुणा और ‘इंडिया फर्स्ट’ (भारत प्रथम) के सिद्धांत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के एक उज्ज्वल प्रतीक के रूप में अडिग रहे। यह आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा और सर्व-कल्याण के प्रति अथक समर्पण के मार्ग पर चलने के लिए निरंतर प्रेरित करता रहे।”

Related posts

राष्ट्रपति ने भारतीय मध्यस्थता एसोसिएशन के शुभारंभ में शामिल होकर शोभा बढ़ाई तथा पहले राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर संवेदक संघ ने बकाया भुगतान और बढ़ती लागत पर सरकार के विरुद्ध जताई नाराजगी।

rktvnews

भोजपुर:यौन इरादे से बच्चों के अंगों को छूना भी पॉक्सो के तहत यौन हमला : कुमारी अल्का

rktvnews

राष्ट्रपति ने एमएनआईटी जयपुर के 18वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा 101 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य है:महामंत्री भूपेंद्र राय

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित खेल चैंपियनों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment