RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे कटाव जारी! 6 घर गंगा में विलीन।

शाहपुर प्रखंड के जवइनिया में हुए कटाव का दृश्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे गंगा के जल स्तर में कमी होने के बावजूद गंगा का कटाव जारी है। सोमवार 14 अक्टूबर को 6 अन्य घर गंगा में विलीन हो गये। गंगा नदी ने जिनके घरों को अपने आगोश में ले लिया उनमें दुलारी देवी, गीता देवी, मंजू देवी, राधा मोहन, रेणू देवी और धनमुनिया देवी शामिल हैं। विदित हो कि गंगा के जलस्तर में उफान के दौरान तथा उसके बाद लगभग चार दर्जन घर गंगा में समा गए हैं। गंगा के जलस्तर में कमी होने के बावजूद भी दलदल होने के कारण कटाव का सिलसिला जारी है। सोमवार 14 अक्टूबर को आधा दर्जन अन्य घर गंगा में विलीन हो गये। दामोदरपुर पंचायत के समाजसेवी दिनेश यादव तथा राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की है। इससे जवइनिया निवासियों के बीच दहशत कायम है।

Related posts

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने किया गड़हिया ओपी का उदघाटन।

rktvnews

फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान ने प्रसिद्ध अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दुमका :उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

“द्वंद” एक मानसिक उलझन की व्याख्या कवियत्री शालिनी के शब्दों में।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे अधिकारियो और जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक।

rktvnews

बक्सर: 4 से 29 दिसंबर तक जिले में आयोजित की जायेगी सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की भर्ती शिविर।

rktvnews

Leave a Comment