RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज: डीएम ने किया समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार) 14 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा समाहरणालय के विधि शाखा, उत्पाद कार्यालय, जिला राजस्व शाखा, जिला आपूर्ति शाखा और जिला पंचायत शाखा एवं जिला विकास शाखा आदि कार्यालयों का औचक भौतिक निरीक्षण किया गया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति देखी गई ।सहायकों की कर्मपुस्तिका का जांच किया गया ,जिसमें विभिन्न कार्यालयों में कर्मपुस्तिका अद्यतन नहीं पाई गई। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया गया कि शाखा में पत्र प्राप्त होने तथा आगत पंजी में प्रविष्टि के बाद संबंधित कार्यवाहक सहायकों के कर्मपुस्त में प्रविष्टि की जाती है ,उसके पश्चात उक्त पत्रों को संचिका में प्रस्तुत कर निष्पादन की कार्रवाई की जाती है ‌।सभी संबंधित सहायक अपना-अपना कर्म पुस्त माह के अंत में एक पृष्ठ पर प्राप्त पत्रों पर की गई कार्रवाई यथा कितने पत्रों का निष्पादन हुआ एवं कितने लंबित हैं का सारांश अंकित करते हुए शाखा के प्रभारी पदाधिकारी से हस्ताक्षर कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अगले 15 दिनों के अंदर सभी कर्मियों का कर्म पुस्तिका संधारित कराकर अद्यतन करना सुनिश्चित करें।
अधीक्षक उत्पाद के कार्यालय प्रकोष्ठ के निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि उनका कार्यालय कहीं अन्यत्र बन चुका है ,जहां उन्हें संपूर्ण रूप से स्थानांतरित हो जाना है ।जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अगले 15 दिनों के अंदर अपना कार्यालय नई जगह स्थानांतरित करें ,साथ ही स्थापना उपसमाहर्ता को उक्त कार्यालय कक्ष किसी अन्य को आवंटित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यालय कर्मियों के लिए जिला स्थापना उपसमाहर्ता गोपालगंज को एक आदेश पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया जिसमें सभी को हिदायत दी जाएगी 15 दिनों के बाद जिन कर्मियों का कर्म पुस्तिका नहीं पाया जाएगा उनका वेतन रोकते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी ।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक, जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार, अधीक्षक उत्पाद अमृतेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Related posts

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर किया दुःख व्यक्त।

rktvnews

आरा प्रधान डाक घर में पार्सल बुकिंग सेवा अब 8 से 8 तक।

rktvnews

शाहपुर थाने ने विभिन्न जगहों से 36 पीस शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार! भेजे गए जेल।

rktvnews

बिहार:पानी-पानी हुई राजधानी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:राज्य स्वीप आइकॉन अभिनेता “क्रांति प्रकाश झा” ने युवाओं से किया संवाद, रोड शो के माध्यम से दिया 100% मतदान का संदेश।

rktvnews

विकसित भारत का संकल्प विकसित बिहार से ही होगा पूरा: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment