RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: द्वापर से कलयुग तक प्रासंगिक है कृष्ण और सुदामा की मित्रता: दीदी सुदीक्षा जी महाराज

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 अक्टूबर। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र भाकुरा पंचायत के लक्ष्मणपुर गांव में चल रहे भागवत कथा के सातवां दिन की कथा में वृंदावन की दीदी सुदीक्षा कृष्णा महाराज जी द्वारा सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान श्री कृष्णा और सुदामा की मित्रता द्वापर युग से लेकर कलयुग तक प्रसंगिक है। कलयुग में लोगों की श्री कृष्णा और सुदामा की मित्रता से सीख लेनी चाहिए क्योंकि श्री कृष्णा और सुदामा की मित्रता निस्वार्थ थी श्री कृष्णा द्वारकाधीश थे। जबकि सुदामा निर्धन थे उनमें कोई समानता नहीं थी लेकिन इसके बाद भी उनकी मित्रता को आज भी याद किया जाता है। जीवन में सच्चे मित्र का होना आवश्यक होता है अच्छे मित्र हमेशा सुख-दुख में काम देते हैं मित्रता में अमीरी और गरीबी का कोई भेद नहीं रहता है। हर व्यक्ति को भगवान कृष्ण और सुदामा की पवित्र मित्रता से सीख लेनी चाहिए लेकिन आज के समय में लोगों को मित्रता हैसियत देखकर करते हैं।जबकि मित्रता हैसियत से नहीं दिल से की जाती है।प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा की भगवान श्री कृष्णा और सुदामा ने एक ही गुरु के आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद श्री कृष्णा मथुरा चले गए थे जबकि सुदामा अपने घर लेकिन उसके बाद भी भगवान श्री कृष्णा सुदामा को नहीं भूल पाए सुदामा बहुत निर्धन थे तब उनकी पत्नी ने कहा कि वह अपने मित्र श्री कृष्णा से सहायता मांग ले।सुदामा अपने मित्र कृष्णा के महल पहुंचे हैं वहां पर सुदामा और द्वारपाल रोक लेता है लेकिन सुदामा की आवाज सुनकर श्री कृष्णा दौड़ कर चले आए सुदामा को अपने गले लगाया और उन्हें अपने सिंहासन पर बिठाया था । जब उन्हें विदा किया उससे पहले ही उन्हें बताया बिना मदद मांगे बिना ही सब कुछ दे दिया आज के समय में लोगों को सुदामा और कृष्णा की मित्रता से सीख लेनी चाहिए
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के सचिव ओम जी बाबा उर्फ नरेश कुमार ने कहा- मित्रता में अमीरी गरीबी का कोई भेद नहीं होना चाहिए। सच्चे मित्र हमेशा सुख-दुख में साथ देते हैं। मित्रता में ईमानदारी, त्याग और सम्मान का भाव होना चाहिए।
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति लक्ष्मणपुर के मुखिया गौतम सागर अध्यक्ष धनोज जी, उपाध्यक्ष- दिलीप कुमार, सचिव- ओम जी बाबा उर्फ नरेश कुमार, उप सचिव -विकास कुमार, कोषाध्यक्ष- बोल बम जी संतोष जी, छोटा राजा, सुशील पासवान, विकी सिंह, पवन ठाकुर, गुंजन सागर, डॉ रवि पासवान, विक्की सिंह ,पवन ठाकुर, गुंजन सागर, डॉक्टर रवि, संतोष जी छोटा राजा सुशील पासवान विक्की सिंह पवन ठाकुर गुंजन सागर डॉक्टर रवि वीरू ऋषिकेश रविंदर र विशाल जोगिंदर सिंह गुंजन सिंह विकास कुमार नीरज रवि पिटर, गुंजन सिंह, विकास कुमार, नीरज, रवि पीटर, धनजी गोंड का पूरा सहयोग रहा।

Related posts

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर माले का प्रदर्शन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित।

rktvnews

उड़ान देखना है देख सोने का!!!

rktvnews

चोरी के बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 6 नवंबर को मुंबई का दौरा करेंगे!आईआईटी बॉम्बे के छात्रों और संकाय सदस्यों से करेंगे बातचीत।

rktvnews

राजस्थान:कोटा शहर में हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, हवाई हमले की सूचना पर दिखा क्विक रेस्पॉन्स, समय पर शुरू किए राहत व बचाव कार्य।

rktvnews

Leave a Comment