RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: NDA की विधानपरिषद् उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे बैठक का आयोजन।

बैठक मे राज्यसभा सांसद,विधायक, एनडीए नेता,कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल।

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम का किया गया भव्य अभिनंदन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 मई।राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम के पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे।
एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन भाजपा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि 2005 के बाद पंचायतों मे जो स्थिति सुधरा है और विकास कार्य हुए है,उससे सभी लोगो का झुकाव एनडीए के पक्ष मे है। विधानपरिषद का यह चुनाव हमारे प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद जीत चुके है।हम सभी कार्यकताओ को सजग रहने की जरूरत है।आज पूरे देश मे विकास कार्य हो रहा है और देश विकसित भारत की ओर बढ चुका है। विपक्षियों का सुपड़ा साफ हो गया है।आज 22 राज्यो एवं केन्द्र मे एनडीए की सरकार है।
बैठक को आरा विधायक सह पूर्व मंत्री संजय टाईगर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानपरिषद का चुनाव जनप्रतिनिधियों का चुनाव के साथ-साथ जनता का चुनाव है।आज सभी लोग विकास देखना पसंद कर रहे है।हम भोजपुर जिला के सभी सातो विधानसभा मे जीते है,केन्द्र और राज्य मे एनडीए की सरकार है और पंचायतों मे भी विकास कार्य तेजी से हुआ है। इस बार का चुनाव मे हम पिछले चुनाव से अधिक मतो से जीतेंगे।उन्होने एनडीए कार्यकताओ से अपने-आस पास जनप्रतिनिधि मतदाता से संपर्क करने की बात कही।
रफीगंज के जदयू विधायक एवं आरा प्रभारी प्रमोद सिंह ने वीर कुँवर सिंह की धरती पर आकर अपने आप को धन्य बताय।उन्होने कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित बताया।
बैठक को मसौढी विधायक अरूण मांझी,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, कौश विद्यार्थी, मिथलेश कुशवाहा, सीडी शर्मा, शत्रुधन प्रसाद ने संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बताया।
कार्यक्रम मे हरेन्द्र पांडेय,सत्यनारायण व्याहुत, प्रमोद कुमार,सूर्यकांत पांडेय,प्रहलाद राय,संतोष चंद्रवंशी, वंदना राजवंशी, संजय कुमार सिंह,सुनील श्रीवास्तव, बलराम सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,चुन्नी देवी,संजीव गुप्ता, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,एनडीए कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Related posts

दरभंगा:24 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन में,रामनगर आई.टी.आई के निकट किया गया जॉब कैंप का आयोजन।

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री की चार बटालियनों को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने मंडल कारा में बंदी दरबार में जानी कैदियों की समस्या।

rktvnews

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी को होने वाली बिमारी एंडोमेट्रिओसिस का क्या है आयुर्वेदिक उपचार ? – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment