
RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)10 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी व महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इन पर्वों को लोग उमंग व उत्साह के साथ मनायें।
श्री देवनानी ने कहा कि शक्ति की आराधना के नौ दिन लोगों को अपने अन्दर मानवता को जगाने वाले लक्षणों यथा धैर्य, क्षमा, अस्तेज, पवित्रता, इंद्रिय विग्रह, बुद्धि, विद्या, सत्य और अक्रोध को अपने आचरण में लाना होगा।
