
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अक्टूबर। आज उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) योजनान्तर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन निदेशानुसार वरीय उप समाहर्त्ता (बैकिंग) की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय, भोजपुर के सभागार में की गई।
वरीय उप समाहर्त्ता (बैकिंग), भोजपुर द्वारा सभी बैंको को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) योजनान्तर्गत अक्टूबर माह के अंत तक लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत ऋण स्वीकृति एवं वितरित करने का अनुरोध किया गया। कैम्प में अनुपस्थित एवं शून्य उपलब्धि वाले बैंको के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई।
शिविर में उपस्थित लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजनान्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, आई०डी०बी०आई० बैंक, इंडियन बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कुल 21 लाभुकों को रू0 159.79 लाख का ऋण स्वीकृत एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) योजनान्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं आई०डी०बी०आई० बैंक द्वारा कुल 19 लाभुकों को रू0 126.03 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया।
कैम्प में आसमा खातुन, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग भोजपुर, मधु कुमारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर, राजेश कुमार चौधरी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, भोजपुर, रंजीत कुमार सिन्हा, डी०डी०एम० नवार्ड, भोजपुर, बरूण कुमार, डी०पी०एम० जीविका, भोजपुर, सभी बैंको के पदाधिकारी/जिला समन्वयक, सभी उद्योग विस्तार पदाधिकारी, सभी जिला संसाधन सेवी एवं लाभुक उपस्थित थे।
