RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:केंद्रीय वन राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने किया दिल्ली जू का निरीक्षण, अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 अक्टूबर।केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने बुधवार को दिल्ली चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य एवं रख रखाव की व्यवस्था का जायजा लेना था। साथ ही, उन्होंने पर्यटकों व पशु-पक्षियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह ने अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के बाड़े का निरीक्षण किया। ‘महावतों’ और पशु चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा की। हाथी शंकर को फल खिलाया। निरीक्षण के दौरान, वनतारा जामनगर गुजरात के विशेषज्ञ एवं दक्षिण अफ्रीका से आए हाथी विशेषज्ञ डॉ एड्रियन भी मौजूद थे। शंकर के स्वास्थ्य को और दुरस्त करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई और इस संबंध में एक कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने शंकर हाथी के स्वास्थ्य स्तर में और सुधार करने के लिए वनतारा, जामनगर से आए विशेषज्ञों को महावतों को प्रशिक्षित करने, हाथी के लिए उपर्युक्त डाईट प्लान बनाने एवं बाडे में आमूल बदलाव लाने के सलाह दी।
इस दौरान चिड़ियाघर के वैश्विक मानकों के स्तर पर उन्नयन व आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की वन्यजीव संबंधित नीतियों की वजह से प्रकृति और वन्य जीवन के साथ लोगों का जुड़ाव बढ़ा है। साथ ही लोगों में संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान वन्यजीव सप्ताह की गतिविधियों से भी अवगत हुए।
उन्होंने वन अधिकारियों को अवगत कराया कि अफ्रीकी हाथी शंकर के साथी के लिए दक्षिण अफ्रीका के देशों साउथ अफ्रीका, जिंबॉब्वे, युगांडा, जांबिया, तंजानिया, नामीबिया, केन्या, बोत्सवाना को पत्र लिखा था। सकारात्मक पहल करते हुए, बोत्सवाना एवं जिम्बाबे ने हाथी को देने का वादा किया है। सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बैठक में एडीजी वाइल्ड लाइफ सुशील अवस्थी, दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार, आदि उपस्थित थे।

Related posts

सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से की अबुआ प्रमाण पत्र अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने ओवरलोड वाहनों पर की बड़ी कार्रवाई,बगोदर थाना क्षेत्र में 9 ओवरलोड वाहन जब्त।

rktvnews

नई दिल्ली:छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री 22 जुलाई को रोजगार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में 70,000 से अधिक नई भर्ती वाले लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

वाराणसी में बीएसई का मेगा निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment