RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा में झारखंड स्थापना दिवस पर ग्रामीण सशक्तिकरण का नया अध्याय।

3465 लाभुकों को अपने सपनों का पक्का घर का हुआ गृह प्रवेश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा जिले में आवास योजना (ग्रामीण) के तहत व्यापक स्तर पर संकल्प सभा, आवास स्वीकृति पत्र वितरण तथा 3465 ग्रामीण आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामों में जनभागीदारी की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें लाभुकों के चेहरों पर नए जीवन की आशा और उत्साह स्पष्ट झलकता दिखाई दिया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, चतरा अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, स्टेट टीम सदस्य तारक दास, जिला समन्वयक (आवास) सहित माननीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल गृह प्रवेश का नहीं, बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो झारखंड सरकार के ‘हर गरीब को पक्का घर, सम्मान और सुरक्षा’ के संकल्प को साकार कर रहा है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिले में आवास योजना के तहत पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार बेघर न रहे और सभी को छत, सम्मान एवं सुरक्षा का अधिकार प्राप्त हो।
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कई लाभुकों ने कहा कि अब उनका सपना साकार हो गया है और वे सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने की ओर अग्रसर हैं। इस अवसर पर सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर जनसंकल्प सभाओं का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों को आवास योजना की प्रक्रिया, पात्रता एवं सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को समय पर निर्माण पूर्ण कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की।जिला प्रशासन, चतरा द्वारा इस अवसर को ग्रामीण विकास की नई कहानी के रूप में मनाया गया, जो राज्य स्थापना दिवस की भावना — “विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त झारखंड” — को प्रतिबिंबित करता है।

Related posts

रामगढ़:आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

2022 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:’बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में किया मतदान।

rktvnews

दुर्ग,: संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां।

rktvnews

दरभंगा:5 दिवसीय मशरूम उत्पादन हेतु अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment