RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:रामलीला: सातवें दिन निषाद राज से राम की भेंट और केवट संवाद का हुआ मंचन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर ) 09 अक्टूबर।400 वर्ष पुरानी नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में आज सातवें दिन की रामलीला का मंचन हुआ .प्रभु श्री राम का आज निषाद राज से भेंट हुई और गंगा घाट पर केवट से प्रभु श्री राम ने गंगा पार करने के लिए निवेदन किया. इस पर केवट ने श्री राम से कहा कि आपके स्पर्श मात्र से पत्थर स्त्री में बदल गई. प्रभु मेरी नाव तो उससे भी कोमल है अगर यह स्त्री बन गई तो मेरे परिवार का जीविका कैसे होगी. पहले आप मुझे अपने चरण धोने दें. फिर अपने नौका से आपको पार कराऊंगा केवट ने प्रभु श्री राम के पांव धोने के पश्चात उन्हें गंगा पार कराया इस खबर को सुमंत जी ने राजा दशरथ से बताया कि मेरे बार-बार अनुरोध करने पर भी प्रभु श्री राम अयोध्या वापस नहीं आए यह सुनकर दशरथ जी राम-राम का रट लगाते हुए अपने प्राण त्याग दिए यह दृश्य बहुत ही मार्मिक था . चित्रकूट के घाट पर भरत प्रभु श्री राम को वापस लाने के लिए जाते हैं और प्रभु श्री राम के मना करने पर वह निशानी के तौर पर उनके खड़ाऊ लेकर वापस अयोध्या आते हैं। वृंदावन की मंडली द्वारा सारा मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। सर्वप्रथम अपनी प्रथा का निर्वहन करते हुए समिति के सदस्यों ने आमंत्रित किए गए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया और उसके बाद अध्यक्ष सोनू राय ने आए हुए सभी अतिथियों एवं दर्शकों का अभिवादन किया. कार्यक्रम के माध्यम से सोनू राय ने कहा की जागरण के जितने भी कलाकार हैं वह सभी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने-अपने परिचय के साथ शहर के नागरिकों को जागरण में आमंत्रित करने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने शहर के लोगों से जागरण को सफल बनाने के लिए निवेदन किया और रोटी बैंक के सदस्यों को उनके कार्य के लिए उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति देख उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि नारी शक्ति ही देश को महान बनाएगी। रामलीला में जहां प्रभु श्री राम का महत्व है पुरुष प्रधान होने से वही माता सीता का भी महत्वपूर्ण स्थान है दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। उम्मीद है आगे भी हमारी माताए और बहने . ऐसे कार्यक्रम में भाग लेकर हमारी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाएंगी। आज के मुख्य अतिथि में डॉक्टर केएन सिंहा ,डॉ कन्हैया सिंह थे।रोटी बैंक के सदस्यों में राजेश कुमार, राजकुमार, शैलेश कुमार, निकेश पांडे के अलावा सभी सदस्य थे. रोहित सिंह पार्क व्यू संजीत सिंह, समृद्धि होटल, संरक्षक मंडल ; हकीम प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, मदन प्रसाद ,शंभूनाथ केसरी, गौतम उर्फ़ राजा ,विजय भारती, शत्रुघ्न प्रसाद ,मुख्य सचिव शंभूनाथ प्रसाद और समिति के सभी सदस्य आज मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी प्रवक्ता पंकज प्रभाकर ने दी।

Related posts

देवघर:दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को ले बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

चित्तौड़गढ़: वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति लखनऊ में ब्रह्म कुमारी की 2025-26 की सालाना थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए मेडिटेशन’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

केंद्र ने टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में 02 स्टार्ट-अप को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment