RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

विश्व आदिवासी दिवस-2023 के अवसर पर दुमका में पारंपरिक आदिवासी संस्कृति का समागम!आदिवासी पारंपरिक नृत्य संगीत ,कला का बेहतरीन प्रदर्शन,ट्राइबल फैशन शो ,पारंपरिक वेशभूषा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन।

दुमका/झारखंड 08 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समृद्ध संथाल संस्कृति एवं परंपरा के समावेशन की कुछ झलकियां कन्वेंशन सेंटर ,दुमका में देखने को मिलेंगी।
9अगस्त2023 को पूर्वाह्न 11बजे से कन्वेंशन सेंटर दुमका में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाना है । जिसमें सदियों से संजोई गई संस्कृति एवं विरासत की कुछ झलकियों के माध्यम से आदिवासी परंपरा को जानने और समझने का प्रयास करेगें । सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ ,ट्राइबल फैशन शो के माध्यम से उनके रहन सहन एवं उनकी संस्कृति को समझा जा सकेगा।

स्टालों के माध्यम से भी समझ सकेंगे आदिवासी संस्कृति

कन्वेंशन सेंटर दुमका में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आभूषण,पारंपरिक खान पान,पारंपरिक परिधान आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें समृद्ध आदिवासी परंपराओं एवं विभिन्नताओं की झलकियां भी देखने को मिलेगी।

आदिवासी पारंपरिक व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया जा सकेगा

आदिवासी दिवस के अवसर पर कंवेंशन सेंटर ,दुमका में भिन्न भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट आदिवासी पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुफ्त ले सकेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में संथाली भाषा की अलग पहचान है जिसकी प्रमुख लिपि ओलचिकी है।संथाली साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *संथाली लिट्रेचर फेस्टिवल* का आयोजन किया जाता रहा है।संथाली साहित्य का इतिहास बहुत समृद्ध रहा है एवं ज्ञान की निरंतरता की ऐसी प्रकार आगे ले जाने हेतु आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रबुधजीवियों द्वारा परिचर्चा का भी आयोजन किया जाना है। विश्व आदिवासी दिवस के महोत्सव को मानने हेतु अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related posts

देश में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए कुशल कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

नई दिल्ली:न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ।

rktvnews

छपरा:जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार, कार्यशाला व मुशायरा आयोजित।

rktvnews

महिला दिवस विशेष: शबरी से द्रौपदी मुर्मू तक का सफर…

rktvnews

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को स्वावलंबी बना रहा अदाणी फाउंडेशन, ‘सक्षम’ प्रोग्राम के जरिए 8 सालों में 1.5 लाख युवाओं को किया प्रशिक्षित।

rktvnews

आठवीं मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) की सुपुर्दगी।

rktvnews

Leave a Comment