RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : डा शोभा रानी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई। बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र आरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम दोघरा टोला प्रखंड बिहिया में कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम आम लोगों के व्यापक हित में लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। आम लोगों में कुपोषण के कारण स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल रहा है,अनेक बीमारियां बढ़ रही है असमय जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए सरकारी संगठनों द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता कैंप लगाया जा रहा है।इस संबंध में मुख्य चिकित्सक डॉ मोहम्मद यूनुस अली ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए व्यापक सुझाव और जानकारी दिए।
रोग होने से पूर्व बचाव बराबर अच्छा रहता है इसलिए वैसे कोई खाद्य पदार्थों को उपयोग न किया जाए इससे की शरीर में किसी प्रकार का इन्फेक्शन या रोग हो इसके लिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना है।
इस शिविर से कुल 65 पुरुष महिला बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई जिनमें उनका वजन ,लंबाई, हीमोग्लोबिन आदि की जांच हुई। जरूरत के हिसाब से महिलाओं और बच्चों को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम इत्यादि दवा का निशुल्क वितरण भी किया गया ।
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा के कृषि वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर शोभा रानी ने कुपोषण पर विस्तार से चर्चा की। इन्होंने बताया की दुषित खाद्य पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के दृष्टि से हानिकारक है। इससे शरीर का पाचन तंत्र खराब होता है और शरीर रोगी बन जाता है।ताज़ा फल ,हरी सब्जियों दूध काफी लाभदायक होता है। कुपोषण न हो इसके लिए पोषण वाटिका तथा मशरूम के महत्व को समझाया। केंद्र के वैज्ञानिक सुप्रिया वर्मा ने मिलेट्स को अपने दैनिक आहार में शामिल करने की चर्चा की।आज मिलेट्स का महत्व सब लोग जान चुके हैं इसलिए यह खाना अब सबकी मजबूरी है। अगर स्वस्थ रहना है तो मिलेट्स का उपयोग जनहित में ,स्व हित में आवश्यक है।डॉक्टर विकास सिंह वैज्ञानिक कृषि वैज्ञानिक केंद्र भोजपुर आरा ने उत्तम स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियों के महत्व को पर चर्चा की तथा बताया कि हमें बदलते मौसम में के अनुसार उपलब्ध विविध प्रकार के हरी सब्जियों को दैनिक आहार में शामिल करने की जरूरत है।

Related posts

समावेशी विकास के लिए महिला उद्यमियों का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है: सुरजीत भुजबल

rktvnews

गिरीडीह:“सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत गिरीडीह के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर का सांसद डॉ सरफराज अहमद, विधायक गांडेय, कल्पना मुर्मू सोरेन ,उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने संवैधानिक संस्थाओं पर कुछ लोगों द्वारा अनुचित टिप्पणियाँ करने पर चिंता व्यक्त की।

rktvnews

दरभंगा डी.एम. ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाने का दिया निर्देश।

rktvnews

अमित शाह ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएँ दीं

rktvnews

पटना: कथा में कौतूहल और रोमांच के साथ संदेश भी आवश्यक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment