
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर। शनिवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज का स्वर्ण जयंती एवं राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह का उद्घाटन करते हुए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलपति प्रो शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि 1970 में शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु कॉलेज की स्थापना हुई थी और 1980 में कॉलेज अंगीभूत हुआ। विगत 50 वर्षों में कॉलेज ने नया कृतिमान स्थापित किया। कॉलेज की प्राचार्या विगत वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज को नई दिशा और गति दी है।इसके लिए मैं प्राचार्य प्रो पूनम कुमारी को बधाई देता हूं । प्राचार्या अपनी लगन और कर्मठता तथा अपने सहयोगियों के माध्यम से प्रगति के शिखर पर लेजा रही है।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रो जंग बहादुर पांडे ने कहा कि कॉलेज स्वर्ण जयंती मना रहा यह गौरव का विषय है ।राष्ट्रकवि दिनकर आग और राग के कवि महाकवि रहे हैं। उनकी रचनाएं युगों युगों तक राष्ट्र और युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेगी। जरूरत है उनकी रचनाओं को पढ़ने और अमल करने की।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्राचार्य को राम बहादुर शर्मा ने कहा कि कॉलेज की स्थापना में सभी वर्गों का सहयोग रहा है। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन पंकज सुधांशु ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो मीना कुमारी प्रो दिवाकर पांडे, मृत्युंजय सिंह, डॉक्टर किरण कुमारी ,प्रो बलिराज ठाकुर, प्रो रामानंद सिंह सहित कालेज के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पूरा सभागार खचाखच भरा रहा । भोजनावकाश के बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। आज इसका समापन होगा।
