RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)13 फरवरी।प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विकासखण्ड गौरेला के ग्राम पंचायत अंधियारखोह के जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना साकार हो गया है। उन्हें वर्ष 2023-24 में पक्के आवास की स्वीकृति प्रदान की गई थी। योजना से पूर्व जगदीश बैगा अपने परिवार सहित कच्चे मकान में निवास कर रहे थे। कच्चे मकान में रहने के दौरान उन्हें जंगली कीड़े-मकोड़े, सांप, बिच्छू आदि का खतरा हमेशा सताते रहता था। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण पक्के मकान का निर्माण उनके लिए केवल एक सपना मात्र था। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास निर्माण से जगदीश बैगा के जीवन में बड़ा बदलाव आया। अब जगदीश अपने परिवार के साथ पक्के आवास में सुरक्षित और सम्मान के साथ निवास कर रहे हैं। पीएम जनमन आवास जगदीश बैगा जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन स्तर में सुधार का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्य सरकार बनाने जा रही है आकर्षक फार्मा पॉलिसी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारत 2024 में प्रतिष्ठित 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक और पर्यावरण संरक्षण समिति की 26वीं बैठक की मेजबानी करने को तैयार।

rktvnews

दौसा मेगा जॉब फेयर- करीब डेढ़ हजार युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर, कृषि विपणन राज्य मंत्री ने चयनित युवक-युवतियों को सौंपे नौकरी के ऑफर लेटर।

rktvnews

राजस्थान: चित्तौरगढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भिखारी ठाकुर संस्थान के होली मिलन में घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

राजस्थान:3 जून को ‘वुमेंस साइक्लोथॉन’ और गीले कचरे से खाद बनाने पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment