RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

बक्सर:गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता श्रमदान/ जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम आयोजित।

बक्सर/बिहार 10 अक्टूबर।“स्वच्छता ही सेवा, स्पेशल कैंपेन 3.0” के तहत सोमवार को सिद्धनाथ घाट पर जिला गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता श्रमदान/ जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। आशा स्वास्थ्य कर्मी, स्काउट गाइड के कैडेट, नमामि गंगे के युवा/युवतियों के द्वारा अनुमंडल अस्पताल से एक रैली निकाली गई। युवा/युवतियों, कैडेटों व आशा कर्मियो के द्वारा स्वच्छ भारत, सुंदर भारत,कचड़ा मुक्त भारत इत्यादि के नारे लगाकर शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। तत्पश्चात सभी के द्वारा सिद्धनाथ घाट पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।घाट पर फैले प्लास्टिक इत्यादि को एकत्रित कर डस्टीबिन में रखा गया साथ ही घाट पर उपस्थित लोगों को प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए जानकारी प्रदान की गई,इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया की घाट हो या घर हम सभी को साफ सुथरा रखना चाहिए, ये हमारा नैतिक कर्त्तव्य होना चाहिए। श्रमदान के उपरांत लोगो को गंगा को साफ सुथरा रखने के लिए शपथ भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र, बी एच एम स्वास्थ्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला संगठन आयुक्त हिंदुस्तान स्काउट गाइड, नगर परिषद के कर्मी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना मे अंग्रेजी शराब विनष्ट।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने आज नई दिल्ली में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों द्वारा Common Services Centre की सेवाएं शुरू करने पर एक राष्ट्रीय महासंगोष्ठी का उद्घाटन किया

rktvnews

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025 के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पटना:औद्योगिक विकास को नई गति: ₹600+ करोड़ के निवेश से 3,300 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

Leave a Comment